फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uproar in hospital after woman's death

महिला की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा

Fri, 14 Aug 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Aug 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Uproar in hospital after woman's death
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
कर्नलगंज के म्म्योर रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए आई नैनी निवासी स्वीटी केशरवानी की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की जान गई। उन्होंने कर्नलगंज थाने पहुंचकर नामजद तहरीर भी दी। हालांकि रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की जांच मेडिकल बोर्ड से कराने के संबंध में रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


नैनी के चकरघुनाथ निवासी संतोष केशरवानी व्यापारी हैं। उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी स्वीटी केशरवानी (32) को पेट में दर्द की शिकायत पर 10 अगस्त की दोपहर लोकसेवा आयोग के पास स्थित निजी अस्पताल की डॉक्टर को दिखाया तो बताया गया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद उसी दिन ऑपरेशन का डॅक्टर ने यूट्रस निकाल दिया लेकिन मरीज को होश में नहीं आया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख शाम छह बजे के करीब डॉक्टर ने उसे म्योर रोड स्थित अस्पताल के आईसीयू में एडमिट करा दिया। बृहस्पतिवार सुबह सूचना दी गई कि मरीज की मौत हो गई है। आरोप है कि जब इलाज करने वाली डॉक्टर से परिजनों ने बात करनी चाही तो वह बिना बताए बाहर चली गईं। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, जिससे वहां हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लि भेजा। उधर, परिजनों ने कर्नलगंज  थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मरीज जब डॉक्टर के पास गया तो उसे केवल पेट दर्द की शिकायत थी। लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई। ऐसे में डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज किया जाए। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीएमओ को लिखा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed