{"_id":"61d71e019d5eac7c3435a9df","slug":"uproar-in-cmp-admission-process-stopped-midway-allahabad-news-ald324391219","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमपी में हंगामा, बीच में रोकी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमपी में हंगामा, बीच में रोकी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमपी में हंगामा, बीच में रोकी प्रवेश प्रक्रिया
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए में प्रवेश के दौरान हंगामा हो गया। अपेक्षा से अधिक भीड़ जुट जाने पर कॉलेज प्रशासन को प्रवेश प्रक्रिया शुरुआत में ही रोकनी पड़ गई। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गई। प्रवेश लेने पहुंचे छात्रों को फॉर्म देकर खाली हाथ लौटा दिया गया और उनसे कहा गया कि प्रवेश अगले दिन दिए जाएंगे।
सीएमपी डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए में प्रवेश के लिए ओबीसी और एससी वर्ग के तकरीबन 900 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन इससे कहीं अधिक संख्या में अभ्यर्थी प्रवेश लेने पहुंच गए। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों को प्रवेश फॉर्म देने के बाद दोपहर 12 बजे से फॉर्म की स्क्रूटनी की जाती है और इसके बाद अभ्यर्थियों से शुल्क जमा कराके उन्हें दाखिल दिया जाता है। प्रवेश फॉर्म वितरण के दौरान ही छात्रों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। स्थिति नियंत्रक से बाहर होने लगी और कॉलेज प्रशासन को पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी।
छात्र हंगामा कर रहे थे, सो कॉलेज प्रशासन ने तय किया कि अभी छात्रों को सिर्फ फॉर्म दे दिए जाएं और अगले दो दिनों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाए। सीएमपी के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को काउंसलिंग फॉर्म लिए हैं, उनके फॉर्म सात एवं आठ जनवरी को जमा किए जाएंगे। सात जनवरी को ओबीसी वर्ग में 154.70 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 144.40 या अधिक अंक एवं एससी वर्ग में 128 या अधिक अंक और आठ जनवरी को ओबीसी वर्ग में 154 से 142 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के फॉर्म जमा किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थी वांछित अभिलेखों के साथ सुबह नौ बजे उपस्थित हों। दूसरी ओर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बृहस्पतिवार को 65 दाखिले हुए। सभी अभ्यर्थी ओबीसी वर्ग के हैं।
विज्ञापन
कॉलेजों में प्रवेश
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज- सात जनवरी को कीडगंज परिसर में बीकॉम (केवल छात्र) में 123 या अधिक अंक अनारक्षित, 108 या अधिक अंक ओबीसी, 112 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग, बीए (केवल छात्र) में 102 या अधिक अनारक्षित, 96 या अधिक ओबीसी। जीरो रोड परिसर में बीकॉम (केवल छात्राएं) में 137 या अधिक अंक अनारक्षित, 119 या अधिक अंक ओबीसी, 127 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 18 या अधिक अंक एससी, बीए (केवल छात्राएं) में 65 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग, 60 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 60 या अधिक ओबीसी, 30 या अधिक एससी वर्ग।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज- ईश्वर शरण डिग्री कालेज में 10 एवं 11 जनवरी को अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। पीआरओ डॉ. मनोज कुमार के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने आनलाइन प्रवेश लेने के बाद अब तक सत्यापन नहीं कराया है, वे अभलेख सत्यापित कराके प्रवेश रसीद प्राप्त कर लें, अन्यथा उनका नाम प्रवेश सूची से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन ने परास्नातक के 13 विषयों प्रवेश कटआफ जारी किया। निर्धारित कटऑफ के तहत सात जनवरी को प्रवेश लिए जाएंगे।
श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय- सात जनवरी को बीए में 90 या अधिक ओबीसी, 90 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 75 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी, बीएससी मैथ्स में 90 या अधिक अंक दिव्यांग एवं स्पोर्ट्स कोटा, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग, बीएससी बायो में 86 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 90 या अधिक अंक दिव्यांग एवं स्पोट्स कोटा, 85 या अधिक अंक मुस्लिम अल्पसंख्यक (ओबीसी), सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग और बीकॉम में 111 या अधिक ओबीसी, 40 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग।
आर्य कन्या महिला महाविद्यालय- बीकॉम में एससी-एसटी वर्ग की कुछ सीटें रिक्त रह गईं हैं। रिक्त सीटों पर सात जनवरी को प्रवेश के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इसके बाद बीकॉम में कोई प्रवेश नहीं होगा।
राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय- बीकॉम, एमए राजनीति शास्त्र में उन सभी छात्राओं को प्रवेश दिए जाएंगे, जिन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में भागीदारी की हो।