फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uproar by traders on illegal collection, four cases including councilor

अवैध वसूली पर व्यापारियों का हंगामा, गाड़ी में की तोड़फोड़, तीन पर केस दर्ज

Fri, 17 Jul 2020 12:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar by traders on illegal collection, four cases including councilor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कर्नलगंज के कटरा में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकडने के लिए नगर निगम की टीम पहुंचने के बाद हंगामा हो गया। आक्रोशिव लोगों ने जोनल अफसर रविंद्र कुमार व उनकी टीम को घेरकर अभद्रता शुरू कर दी। साथ ही गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस भी मामला संभाल नहीं सकी और हालात यह हुए कि आरएएफ बुलानी पड़ी। अफसर की तहरीर पर तीन नामजद व कईअज्ञात  पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जोनल अफसर रविंद्र कुमार टीम लेकर बृहस्पतिवार शाम कटरा पहुंचे थे। आरोप है कि  यहां जीतेंद्र कुमार नामक व्यापारी की दुकान पर भारी मात्रा में पॉलिथिन मिली जबकि इसका प्रयोग प्रतिबंधित है। व्यापारी से पूछताछ चल ही रही थी कि तभी वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इसके बाद सभी ने अफसर व टीम को घेर लिया और अभद्रता शुरू कर दी।

विज्ञापन

Uproar by traders on illegal collection, four cases including councilor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कुछ लोगों ने अफसर की गाड़ी में तोडफ़ोड़ भी की। सूचना पर सीओ कर्नलगंज पहुंचे लेकिन लोगों का आक्रोश कम होने की बजाय बढ़ता ही गया। हालात ऐसे हुए कि मौके पर आरएएफ को बुलाना पड़ा। आरएएफ जवानों ने पहुंचकर स्थिति संभाली तब जाकर माहौल शांत हुआ। उधर भुक्तभोगी भ्अफसर ने थाने पहुंचकर तहरीर दी जिसके आधार पर तीन नामजद व अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। 

Uproar by traders on illegal collection, four cases including councilor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इस बीच व्यापारियों ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर टीम को घेर लिया। हंगामा होता देख बीचबचाव के लिए जोनल अधिकारी ने पार्षद आनंद अग्रवाल को मौके पर बुलाया। पार्षद आनंद अग्रवाल के मुताबिक जोनल अधिकारी के बुलाने पर वह मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों ने बताया कि किराना, कपड़ा आदि के 20 कारोबारियों से क्रमश: दो, तीन और पांच हजार रुपये टीम ने लिए, लेकिन रसीद सिर्फ तीन लोगों को दी।

हंगामा शांत कराकर उन्होंने बिना रसीद ली गई धनराशि लौटाने का सुझाव दिया। भीड़ से घिरे अफसरों और कर्मचारियों ने तुरंत बचाव में रकम लौटा दी। इस बीच वहां कर्नलगंज से पुलिस बुला ली गई। मामला शांत हो गया तो पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी वापस हो गए। 

विज्ञापन

Uproar by traders on illegal collection, four cases including councilor
prayagraj news - फोटो : prayagraj
देर शाम पार्षद आनंद अग्रवाल और जुर्माने की रसीद कटाने वाले व्यापारियों के खिलाफ नगर निगम के पर्यावरण अभियंता ने सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कराया। पार्षद के मुताबिक उन्हें बीचबचाव के लिए बुलाया गया था, जिस अफसर ने केस लिखाया वह तो मौके पर थे ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के प्रवर्तन दल में शामिल पूर्व सैन्य अधिकारी खास वर्दी पहनकर दिन भर वसूली कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसकी उचित मंच पर शिकायत कर उनके खिलाफ क्रास केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed