{"_id":"5dd6e89e8ebc3e54f7347e25","slug":"uppsc-will-annouce-lt-grade-result-soon-allahabad-news-ald260831943","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विषयों को छोड़ बाकी में नियुक्ति का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विषयों को छोड़ बाकी में नियुक्ति का रास्ता साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह विषयों के चयनितों के अभिलेखों का सत्यापन आज से
एलटी ग्रेड हिंदी, सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट अभी मुश्किल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 में से 13 विषयों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर चुका है। इनमें से सात विषयों के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन हो चुका है और छह विषयों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। ऐसे में 13 विषयों में चयनितों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन दो सबसे प्रमुख हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट आना अभी मुश्किल है, सो इन विषयों के अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा अगर विवादों में न पड़ी होती तो अब तक नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी होती। हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में पेपर आउट होने के आरोप ने पूरी परीक्षा को कठघरे में खड़ा कर दिया। हालांकि, आयोग ने अपने स्तर से इन दोनों विवादित विषयों को छोड़कर बाकी सभी विषयों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया और चयनितों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी, ताकि चयनितों की नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेजी जा सके।
सत्यापन प्रक्रिया शुरू होने से नियुक्ति का रास्ता साफ हो चुका है। सात विषयों के अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और छह विषयों की सत्यापन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू होने जा रही है। शुक्रवार को विज्ञान विषय पुरुष एवं महिला वर्ग के साथ गणित विषय महिला वर्ग में चयनितों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया है। उधर, अभ्यर्थियों ने हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के रिजल्ट के लिए 26 नवंबर को आयोग में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। वहीं, आयोग के सूत्रों का कहना है कि आयोग अपने स्तर से जो कर सकता था, उसने किया। अब एसटीएफ की अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार है और इससे पहले हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट आने की कोई उम्मीद नहीं है।