UPPSC : प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज की उत्तर कुंजी आयोग ने की जारी, वेबसाइट पर भी अपलोग हुई आंसर की
लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज (प्रा.) परीक्षा 2025 की संपन्न हुई 14 जून की परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई हैं। (प्र सं.01 से 40 तक) से संबंधित प्रश्नपत्र को स्कैन कर प्रश्न एवं उत्तर आयोग की वेबसाइट पर 23 जून उपलब्ध हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज (प्रा.) परीक्षा 2025 की संपन्न हुई 14 जून की परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई हैं। (प्र सं.01 से 40 तक) से संबंधित प्रश्नपत्र को स्कैन कर प्रश्न एवं उत्तर आयोग की वेबसाइट पर 23 जून उपलब्ध हैं।
परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार सामान्य अध्ययन (समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान,गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीव विज्ञान, हिंदी, उर्दू एवं संस्कृत ) से संबंधित प्रश्नपत्र को स्कैन कर प्रश्न एवं उत्तर अपलोड कर दिए गए हैं। सही उत्तरों को अंडरलाइन कर दिया गया हैं।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट प्रश्न पुस्तिका बार कोड क्रम संख्या 1034369 के आधार पर अपने उत्तरों का मिलान कर लें। यदि कोई आपत्ति हो तो बार कोड के प्रश्न पुस्तिका में अंकित प्रश्नों की क्रम संख्या एवं उसी के अनुसार सही विकल्पों का उल्लेख करते हुए निर्धारित प्रारूप पर पूरा प्रश्न लिखेंगे और आयोग का उत्तर एवं आपत्ति के रूप में प्रस्तावित उत्तर सहित विकल्पों यथा ए, बी,सी,डी भी लिखेंगे। 23 जून तक किसी भी कार्य दिवस में उपलब्ध करा सकते हैं।
इन विषयों का यह है बार कोड
- समाजशास्त्र (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1034369
- भूगोल (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1074441
- अर्थशास्त्र (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1117841
- नागरिक शास्त्र (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1157641
- भौतिक विज्ञान (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1219457
- रसायन विज्ञान (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1252273
- गणित (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1331185
- अंग्रेजी (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1427337
- इतिहास (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1537673
- जीव विज्ञान (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1647257
- हिंदी (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1726537
- उर्दू (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1804785
- संस्कृत (प्र सं.41 से 120 तक) बार कोड क्रम संख्या 1868649