फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Technical Education Department got 15 lecturer, UPPSC announced the result of chemical engineering

UPPSC : प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिले 15 प्रवक्ता, यूपीपीएससी ने घोषित किया प्रवक्ता केमिकल अभियंत्रण का रिजल्ट

Fri, 17 Sep 2021 09:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Sep 2021 09:59 PM IST
सार

  • प्रवक्ता के 15 पदों पर सीधी भर्ती के तहत चयन किया गया है

विज्ञापन
UPPSC: Technical Education Department got 15 lecturer, UPPSC announced the result of chemical engineering
uppsc

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्राविधिक श्क्षिा विभाग के तहत प्रवक्ता केमिकल अभियंत्रण के 15 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इनमें आठ पद अनारक्षित, पांच पद अन्य पिछड़ा वर्ग और दो पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए आठ एवं नौ सितंबर को साक्षात्कार आयोजित किया था। आयोग के उपसचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार श्रेष्ठताक्रम के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है, उनमें गौरव सिंह, चेतन कुमार गर्ग, राजेश कुमार गुप्ता, शिवांगी निगम, कुलदीप सिंह, रत्नेश कुमार पटेल, अंजना यादव, बसुधा मौर्या, ऋषि कुमार वर्मा, बैजनाथ, तनुश्री, आदित्य सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, अनुज कुमार एवं प्रियंत कुमार के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


एलोपैथी चिकित्साधिकारी के लिए इंटरव्यू 23 से
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत एलोपैथी चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (लेवल-2) की विभिन्न विशिष्टता में से ऑफ्थलमोलॉजिस्ट एवं ऑर्थोपेडिशियन के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि जारी कर दी है। ऑफ्थलमोलॉजिस्ट के लिए इंटरव्यू 23 से 29 सितंबर और ऑर्थोपेडिशियन के लिए इंटरव्यू 23 सितंबर से एक अक्तूबर तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किए जाएंगे। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार इसकी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed