फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Technical Education Department got 145 lecturer, electronics engineering selection results released

UPPSC: प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिले 145 प्रवक्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण का चयन परिणाम जारी

Tue, 28 Jun 2022 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: Technical Education Department got 145 lecturer, electronics engineering selection results released
UPPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social media
प्राविधिक शिक्षा विभाग को इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण विषय में 145 नए प्रवक्ता मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को प्रवक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण विषय का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन


आयोग ने प्रवक्ता कंप्यूटर विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल 2022 को जारी किया था। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 17 से 23 जून तक आयोजित किया गया। परीक्षा परिणाम की टॉप टेन मेरिट में अंकित कुमार सिंह, रोहित बोहरा, अनिल कुमार वर्मा, राम पाल सिंह, राजवर्धन शर्मा, सुधा कुमारी, दिव्यांशु विक्रम सिंह, दिशा श्रीवास्तव, शुभम खेर एवं वैभव त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन



आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार सफल घोषित जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजनल शब्द अंकित है, उन्हें निर्धारित समय में वांछित अभिलेख आयोग में प्रस्तुत करने हैं, वरना उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में दाखिल विशेष अपील पर होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं कटऑफ की सूचनाएं जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed