{"_id":"628668cfa45fd26ed010b4b1","slug":"uppsc-selection-for-nine-posts-of-assistant-professor-two-posts-of-horticulturist","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uppsc : असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ, उद्यान विशेषज्ञ के दो पदों पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uppsc : असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ, उद्यान विशेषज्ञ के दो पदों पर चयन
Thu, 19 May 2022 09:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 19 May 2022 09:27 PM IST
सार
असिस्टेंट प्रोफेसर माइक्रोबायोलॉजी के 12 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 11 एवं 12 मई को आयोजित किए गए थे। कुल 12 पदों में मेडिकल श्रेणी के 11 और नॉन मेडिकल श्रेणी का एक पद है। 12 में से नौ पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
result
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर माइक्रोबायोलॉजी के 12 पदों और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तहत उद्यान विशेषज्ञ के दो अनारक्षित पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर माइक्रोबायोलॉजी के 12 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 11 एवं 12 मई को आयोजित किए गए थे। कुल 12 पदों में मेडिकल श्रेणी के 11 और नॉन मेडिकल श्रेणी का एक पद है। 12 में से नौ पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
मेडिकल श्रेणी में पिछड़ा वर्ग के दो एवं अनुसूचित जाति वर्ग का एक पद पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए, जिनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। चयनितों में रचि गुप्ता, ऋचा गुप्ता, मनीष कुमार सिंह, प्राची गुप्ता, सरिता, सरिता सिन्हा, आकांक्षा चौधरी, तस्नीम सिद्दीकी एवं राधिका के नाम शामिल हैं। वहीं, उद्यान विशेषज्ञ के दों पदों पर शुभम संह एवं विनुकोंडा राकेश शर्मा को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन