फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Selection for 125 posts of Lecturer Civil Engineering

यूपीपीएससी : व्याख्याता सिविल अभियंत्रण के 125 पदों पर चयन

Thu, 05 May 2022 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 May 2022 10:20 PM IST
सार

व्याख्याता सिविल अभियंत्रण के 125 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 से 30 अप्रैल तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किया गया।

विज्ञापन
UPPSC: Selection for 125 posts of Lecturer Civil Engineering
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत व्याख्याता (लेक्चरर) सिविल अभियंत्रण के 125 पदों का अंतिम चयन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन



व्याख्याता सिविल अभियंत्रण के 125 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 से 30 अप्रैल तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किया गया। आयोग की ओर से श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम की टॉप टेन मेरिट में हरेंद्र सिंह राजपूत, आयुष्मान, हर्षित सिंह राजपूत, करन सिंह, अजीत श्रीवास्तव, संचित सिंह, मयंक चौधरी, गौरव सिंह, करन सिंह एवं सुऐब आलम अंसारी शामिल हैं।
विज्ञापन



आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अंतिम रूप से चयनित जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजनल शब्द अंकित है, उन्हें निर्धारित समय में वांछित अभिलेख आयोग में प्रस्तुत करने हैं। अगर अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए तो चयन निरस्त कर दिया जाएगा। चयन परिणाम उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में योजित विशेष अपील में न्यायालय की ओर से पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पूर्व आयोग ने 29 अप्रैल को प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत व्याख्यान अंग्रेजी 50 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी किया था। साथ ही व्याख्याता इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, व्याख्याता रसायन, व्याख्याता भौतिकी, व्याख्याता कंप्यूटर और व्याख्याता गणित के 442 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया था। लिखित परीक्षा में 1244 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किए गए थे। इन विषयों पर व्याख्याता के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार जल्द ही कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed