{"_id":"5f85fab48ebc3e9bd3571531","slug":"uppsc-relesed-pcs-acf-and-rfo-answer-key-city-desk-news-ald288879082","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस, एसीएफ\/आरएफओ प्री की उत्तर कुंजी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस, एसीएफ/आरएफओ प्री की उत्तर कुंजी जारी
Wed, 14 Oct 2020 11:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को सम्मलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा-2020 की उत्तर कुंजी जारी कर दी। प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों से उत्तर कुंजी पर आपत्ति 19 अक्तूबर तक मांगी गई है। अनंतिम उत्तर कुंजी में किसी तरह का संशोधन नहीं है। अभ्यर्थियों से आपत्तियां लेने के बाद संशोधित एवं अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्रपत्र और सामान्य अध्ययन के द्वितीय प्रश्रपत्र की चारों सिरीज (ए, बी, सी, डी) की उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। वेबसाइट पर यह उत्तर कुंजी 18 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी को देख लें और अगर कोई विसंगति प्रतीत होती है तो इस बारे में अपना प्रत्यावेदन संगत साक्ष्य सहित निर्धारित प्रारूप में आयोग को एक बंद लिफाफे में डाक के माध्यम से या सीधे आयोग के काउंटर पर 19 अक्तूबर शाम पांच बजे तक किसी भी कार्य दिवस में उपलब्ध करा सकते हैं।
लिफाफा ‘अरिवंद कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक, अतिगोपन-5 अनुभाग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज’ के नाम-पते पर भेजना या जमा करना है। बिना साक्ष्य के प्राप्त, अपठनीय एवं असंगत साक्ष्य वाले प्रत्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने प्रत्यावेदन में अपना नाम, अनुक्रमांक, परीक्षा का नाम, विषय का नाम, प्रश्रपुस्तिका सिरीज के साथ प्रश्र संख्या, आयोग का उत्तर, प्रत्यावेदक का उत्तर एवं साक्ष्य भी देना है।