फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uppsc postponed seven major examination so far

यूपीपीएससी ने अब तक स्थगित कीं सात बड़ी परीक्षाएं

Sat, 06 Jun 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
uppsc postponed seven major examination so far
कोविड-19 और लॉक डाउन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पीसीएस-2020 और एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा समेत अब तक सात बड़ी परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। इन परीक्षाओं से लाखों अभ्यर्थी जुड़े हैं और उन्हें अब परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित होने का इंतजार है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के कारण आयोग ने सबसे पहले खंड शिक्षा अधिाकारी (बीईओ) प्रारंभिक परीक्षा-2019 को स्थगित किया था, जो 22 मार्च को प्रस्तावित थी। इसके बाद कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2019 को स्थगित कर दिया गया, जो पांच अप्रैल को प्रस्तवित थी। वहीं, आयोग के कैलेंडर में 20 अप्रैल से प्रस्तवित पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा भी लॉक डाउन के कारण स्थगित कर दी गई। इसके अलावा आयोग ने तीन मई को प्रस्तावित आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा, 16 मई से प्रस्तावित सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा-2018, सात जून को प्रस्तावित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 को भी स्थगित कर दिया। अब 21 जून को प्रस्तवित पीसीएस-2020 और एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

आयोग के कैलेंडर में अगली परीक्षा 30 जून को प्रस्तावित है। 30 जून को उत्तर प्रदेश उद्योग विभाग के तहत सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) स्क्रीनिंग परीक्षा-2016 का अ
विज्ञापन
विज्ञापन

ायोजन किया जाना है। अब इस परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अगर हालात नहीं सुधरे तो आयोग को यह परीक्षा भी स्थगित करनी पड़ सकती है। आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्थगित परीक्षाओं का आयोजन कराना है। स्थगित की गई परीक्षाएं आयोग के कैलेंडर में शामिल आगामी परीक्षाओं को प्रभावित करेंगी। इसके अलावा वर्ष 2021 की परीक्षाएं भी निर्धारित समय पर आयोजित कराना आयोग के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed