फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: PCS Pre on 12th October, confusion over RO/ARO

UPPSC : पीसीएस प्री 12 अक्तूबर को, आरओ/एआरओ पर उहापोह, पीसीएस मेंस 29 जून को प्रस्तावित

Tue, 28 Jan 2025 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 06:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से मंगलवार को जारी वर्ष 2025 के कैलेंडर में आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 को शामिल न किए जाने से परीक्षा के आयोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
UPPSC: PCS Pre on 12th October, confusion over RO/ARO
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से मंगलवार को जारी वर्ष 2025 के कैलेंडर में आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 को शामिल न किए जाने से परीक्षा के आयोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 12 अक्तूबर के लिए प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन

आयोग के सचिव की ओर से जारी कैलेंडर में यह स्पष्ट किया गया है कि आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इस परीक्षा को आरक्षित तिथियों में समायोजित किया जाएगा। आयोग के कैलेंडर में 27 अप्रैल, चार मई, 11 मई, एक जून, 15 जून, 26 जुलाई, 27 जुलाई, 10 अगस्त, सात सितंबर, पांच अक्तूबर, दो नवंबर, छह नवंबर, नौ नवंबर, 30 नवंबर, सात दिसंबर व 21 दिसंबर को आरक्षित तिथियाें के रूप में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


कई परीक्षाओं को कैलेंडर में नहीं मिली है जगह 

आरओ/एआरओ और अन्य परीक्षाएं, जिन्हें विभिन्न कारणों से कैलेंडर में शामिल नहीं किया जा सका है, इन्हीं आरक्षित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। आयोग के सूत्रों के अनुसार कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर तब यह तय हो जाएगा कि आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक दिन में कराई जा सकती है या नहीं, इसके बाद ही इस परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आयोग ने 20 अप्रैल को सहायक अभियंता के 604 पदों पर भर्ती के लिए सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा प्रारंभिक-2024 प्रस्तावित की है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा 29 जून से प्रस्तावित की गई है। परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए अमूमन कम से कम तीन माह का वक्त मिलता है। ऐसे में 22 दिसंबर 2024 को हुई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आयोग जल्द ही घोषित कर सकता है।

इस बार कैलेंडर में विषय भी शामिल

आयोग ने इस बार के कैलेंडर में विषयवार परीक्षा तिथियां प्रस्तावित की हैं। प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा, 2027 के तहत संगीत वादन सितार विषय की परीक्षा 17 जुलाई व संगीत वादन तबला विषय की परीक्षा 18 जुलाई को होगी। वहीं, प्रवक्ता राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय स्क्रीनिंग परीक्षा, 2023 के तहत शल्य तंत्र व रचना शारीर विषय की परीक्षा दो दिसंबर, रोग निदान व अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद की परीक्षा तीन दिसंबर, रस शास्त्र एवं भैषज्य और द्रव्यगुण की परीक्षा चार दिसंबर, संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत और क्रिया शारीर की परीक्षा नौ दिसंबर, शालाक्य तंत्र और प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग की परीक्षा 10 दिसंबर, स्वस्थ्यवृत एवं कायचिकित्सा की परीक्षा 11 दिसंबर को दो सत्रों में होगी होगी।

परीक्षा - प्रस्तावित तिथि

  • स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा, 2023 - 16 फरवरी 2025
  • स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा, 2023 - 23 फरवरी 2025
  • उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयत) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा, 2024 - दो मार्च 2025 से
  • सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा, 2024 - 23 मार्च 2025
  • सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2024 - 20 अप्रैल 2025
  • वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा, 2023 - 18 मई 2025
  • सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा, 2024 - 29 जून 2025 से
  • अपर निजी सचिव परीक्षा, 2023 (तृतीय चरण) - 13 जुलाई 2025
  • प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा, 2017 (संगीत वादन सितार व तबला विषय) - 17 एवं 18 जुलाई 2025
  • उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा, 2023 - 21 सितंबर 2025
  • सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा मुख्य परीक्षा, 2024 - 28 सितंबर 2025
  • सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा, 2025 - 12 अक्तूबर 2025
  • स्थापत्य एवं नियोजन सहायक प्रारंभिक परीक्षा, 2024 - 18 अक्तूबर 2025
  • उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा, 2021 (अवशेष विषय) - 26 नवंबर 2025
  • प्रवक्ता राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय स्क्रीनिंग परीक्षा, 2023 (विभिन्न विषय) - दो, तीन, चार, नौ, 10 व 11 दिसंबर 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed