{"_id":"617415c648796468ec29152c","slug":"uppsc-pcs-2021-exam-for-pcs-examination-will-be-given-at-691173-1505-centers-in-31-districts-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uppsc Pcs 2021 Exam : पीसीएस के लिए उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में 691173 1505 केंद्रों पर देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uppsc Pcs 2021 Exam : पीसीएस के लिए उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में 691173 1505 केंद्रों पर देंगे परीक्षा
Sat, 23 Oct 2021 07:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 Oct 2021 07:34 PM IST
सार
पीसीएस प्री कल, संवेदनशील केंद्रों में लगेंगे जैमर, पीसीएस के 538, एसीएफ/आरएफओ के 16 पदों पर होनी है भर्ती। यूपीपीएससी की ओर से परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज। पीसीएस-2021 की प्रारंभिक परीक्षा और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्तूबर को प्रदेश के 31 जिलों में आयोजित की जाएगी। पहली बार पीसीएस परीक्षा के दौरान संवेदनशील केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह 9.30 से 11.30 बजे की पाली में सामान्य अध्ययन और अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे की पाली में सीसैट की क्वालीफाइंग परीक्षा होगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने निर्णय लिया है कि इस बार संवेदनशील केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे। प्रयागराज में एक दर्जन से अधिक संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां जैमर लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं। पीसीएस के 538 पदों और एसीएफ/आरएफओ के 16 पदों पर भर्ती के लिए इस बार रिकार्ड 691173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए प्रयागराज समेत आगरा, अलीगढ़, बस्ती, बुलंदशहर, इटावा, गाजीपुर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, महाराजगंज, मैनपुरी, मुजफ्फनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, वाराणसी, सीतापुर, मिर्जापुर एवं मथुरा में कुल 1505 केंद्र बनाए गए हैं।
प्रयागराज में सर्वाधिक 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में परीक्षा के लिए 60886 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं, लखनऊ में परीक्षा के लिए 55131 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पीसीएस के जिन 538 पदों पर भर्ती होनी हैं, उनमें डिप्टी कलेक्टर के 52 एवं डिप्टी एसपी के 16 पद हैं, जबकि सर्वाधिक 292 पद प्रधानाचार्य जीआईसी के हैं। पीसीएस परीक्षा के लिए काफी अधिक संख्या में आवेदन आने के कारण पहले के मुकाबले इस बार केंद्रों की संख्या अधिक है। परीक्षा में शमिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को नियत तिथि और समय पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर केंद्र में उपस्थित होना है।