{"_id":"5f10894fdc749f42da441e8c","slug":"uppsc-news-program-for-main-examination-of-apo-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC NEWS: एपीओ की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC NEWS: एपीओ की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी
Thu, 16 Jul 2020 10:37 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले यह परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन हर शनिवार एवं रविवार लॉकडाउन की घोषणा के बाद परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया।
परीक्षा अब 29 एवं 30 जुलाई को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग शिविर कार्यालय सेक्टर-डी, अलीगंज, परीक्षा भवन (भूतल) लखनऊ में आयोजित की जाएगी। 29 जुलाई को सुबह नौ से दोपहर 12.30 बजे के पहले सत्र में सामान्य ज्ञान एवं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। वहीं, 30 जुलाई को पहले सत्र में क्रिमिनल लॉ एंउ प्रोसीजर और दूसरे सत्र में लॉ ऑफ एविडेंस की परीक्षा होगी।