फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uppsc News: PCS-2019 Main Examination from July 25

Uppsc News: पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 25 जुलाई से, यूपीपीएससी ने जारी किया संशोधित कैलेंडर

Tue, 09 Jun 2020 08:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Jun 2020 08:16 PM IST
सार

1. सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) मुख्य परीक्षा, 2018 - 18 जुलाई 2020 से

2. पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2019 - 25 जुलाई 2020 से
3. खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रारंभिक परीक्षा, 2019 - 16 अगस्त 2020
4. कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2019 - 23 अगस्त 2020
5. आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा, 2016 - 13 सितंबर 2020
6. एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा, 2019  - 19 सितंबर 2020 से
7. पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 2020 एवं एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2020 - 11 अक्तूबर 2020
8. सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा, 2019 - एक नवंबर 2020
9. उद्योग विभाग के तहत सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) स्क्रीनिंग परीक्षा, 2016 - 22 नवंबर 2020
10. खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुख्य परीक्षा, 2019 - छह दिसंबर 2020
11. आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा, 2016 - 22 दिसंबर 2020 से
12. पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2020 - 22 जनवरी 2021 से
13. एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा, 2020 - 13 फरवरी 2021 से
विज्ञापन
Uppsc News: PCS-2019 Main Examination from July 25
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधनीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2019 की मुख्य परीक्षा 25 जुलाई से आयोजित की जाएगी और पीसीएस-2020 एवं सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)/2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर को होगी। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)-2019 की प्रारंभिक परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इनमें कुल 13 परीक्षाएं शामिल हैं, जिनमें 11 परीक्षाएं वर्ष 2020 और दो परीक्षाएं वर्ष 2021 में होंगी।

विज्ञापन

Uppsc News: PCS-2019 Main Examination from July 25
UPPSC

यूपीपीएससी ने इस साल 10 जनवरी को परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया था,, जिनमें 16 परीक्षाएं शामिल थीं। इसके अलावा तीन मई को आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा भी प्रस्तावित थी, जो आयोग के कैलेंडर में पहले से शामिल नहीं थी।

इस तरह वर्ष 2020 में कुल 17 परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। कैलेंडर में 23 फरवरी तक शामिल पांच परीक्षाएं आयोग ने करा दीं थीं। इसके बाद कोविड-19 के कारण आयोग को 21 जून तक विभिन्न तिथियों में प्रस्तावित सात परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं।

Uppsc News: PCS-2019 Main Examination from July 25
uppsc

इनमें बीईओ-2019 की प्रारंभिक परीक्षा, पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा, पीसीएस-2020 एवं एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा, आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा, कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2019, सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की मुख्य परीक्षा, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 शामिल थीं। इस तरह आयोग को वर्ष 2020 में कुल 12 परीक्षाएं करानी शेष रह गईं हैं।

विज्ञापन

Uppsc News: PCS-2019 Main Examination from July 25
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
संशोधित कैलेंडर में समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की मुख्य परीक्षा को भी शामिल किया गया है और आयोग ने इन 13 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इनमें इस साल जुलाई, अगस्त, सितंबर, नवंबर एवं दिसंबर में दो-दो और अक्तूबर में एक परीक्षा होगी। वहीं, अगले साल जनवरी एवं फरवरी में एक-एक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed