फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uppsc News: Changed PCS main exam date, now exam will be conducted from 25 August instead of 25 July

Uppsc News: बदली पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि, अब 25 जुलाई की जगह 25 अगस्त से कराई जाएगी परीक्षा

Mon, 15 Jun 2020 08:06 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Uppsc News: Changed PCS main exam date, now exam will be conducted from 25 August instead of 25 July
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश लोक  सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा की प्रस्तावित तिथि बदल दी है। यह परीक्षा अब 25 अगस्त से होगी। इसके लिए यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से सोमवार को संशोधित परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया। हालांकि इसमें बाकी परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

विज्ञापन


आयोग ने नौ जून को परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कि या था जिसमें कुल 13 परीक्षाएं शामिल की गई हैं। इनमें पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 25 जुलाई से प्रस्तवित थी, लेकिन इसी दौरान सिविल सेवा परीक्षा 2019 का साक्षात्कार भी होना है। पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले तमाम अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू भी देना है।

विज्ञापन

Uppsc News: Changed PCS main exam date, now exam will be conducted from 25 August instead of 25 July
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में उन्होंने आयोग में आवेदन देकर परीक्षा तिथि परिवर्तित किए जाने की मांग की थी। इसके बाद आयोग को संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करना पड़ा। अब 25 अगस्त से आयोजित पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एक महीना और मिल जाएगा। कैलेंडर में शामिल अन्य परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाकी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही होंगी। कैलेंडर के अनुसार 11 परीक्षाएं वर्ष 2020 और दो परीक्षाएं वर्ष 2021 में आयोजित की जाएंगी। 

Uppsc News: Changed PCS main exam date, now exam will be conducted from 25 August instead of 25 July
UPPSC

इनमें इस वर्ष जुलाई, अगस्त, सितंबर, नवंबर एवं दिसंबर में दो-दो और अक्तूबर में एक परीक्षा और अगले वर्ष जनवरी एवं फरवरी में एक-एक परीक्षा होगी। इस परिवर्तन से अभ्यर्थी काफी खुश हैं। अभ्यर्थी चाह रहे थे कि पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम आ जाए, ताकि पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए चयन के अवसर बढ़ सकें।

विज्ञापन

Uppsc News: Changed PCS main exam date, now exam will be conducted from 25 August instead of 25 July
uppsc
पहले यह मुश्किल लग रहा था लेकिन अब मुख्य परीक्षा  एक माह आगे बढ़ जाने से उन्हें उम्मीद है कि पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अमूमन उच्च पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी पीसीएस की अगली परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं। ऐसे में पीसीएस-2019 के अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed