फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC NEWS: 5573 candidates successful in PCS, ACF / RFO pre

UPPSC NEWS : पीसीएस, एसीएफ/आरएफओ प्री में 5573 अभ्यर्थी सफल

Sat, 21 Nov 2020 11:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Nov 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
UPPSC NEWS: 5573 candidates successful in PCS, ACF / RFO pre
uppsc

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2020 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम शनिवार देर रात घोषित कर दिया। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओं की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 5573 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। पीसीएस के 487 और एसीएफ/आरएफओ के 12 पदों पर भर्ती होनी है। पदों की संख्या के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एवं सूचना बोर्ड पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

UPPSC NEWS: 5573 candidates successful in PCS, ACF / RFO pre
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

पीसीएस-2020 एवं एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा संयुक्त रूप से 11 अक्तूबर को प्रदेश के 19 जिलों के 1282 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए पांच लाख 95 हजार 696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से तीन लाख 14 हजार 699 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल पदों में से सामान्य अर्हता के पदों एवं विशिष्ट अर्हताओं के पदों के लिए अभ्यर्थियों के ऑनलाइन दावों के मद्देनजर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पांच अलग-अलग ग्रुपों में और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अलग से घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC NEWS: 5573 candidates successful in PCS, ACF / RFO pre
UPPSC pcs 2020 result - फोटो : अमर उजाला
पीसीएस मुख्य परीक्षा-2020 के लिए 5393 और एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा-2020 के लिए कुल 180 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पूर्णतया औपबंधिक है। अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग से जारी होने वाली विज्ञप्ति के अनुसार वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी, अन्यथा मुख्य परीक्षा के लिए उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed