फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Marks of screening test should also be added in direct recruitment

यूपीपीएससी: सीधी भर्ती में स्क्रीनिंग परीक्षा के भी जोड़े जाएं अंक

Fri, 25 Jun 2021 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Jun 2021 07:57 PM IST
सार

  • केवल इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन को लेकर प्रतियोगियों ने उठाए सवाल, आयोग के अध्यक्ष से सुधार की मांग
  • यूपीपीएससी की परीक्षाओं की सीबीआई जांच के दौरान सीधी भर्तियों को लेकर आईं भ्रष्टाचार की सर्वाधिक शिकायतें

विज्ञापन
UPPSC: Marks of screening test should also be added in direct recruitment
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित की जाने वाली सीधी भर्तियों में स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक भी जोड़े जाएं। प्रतियोगी छात्रों ने इस मांग को लेकर आयोग के अध्यक्ष को ऑनलाइन ज्ञापन प्रेषित किया है। प्रतियोगियों का कहना है कि सीधी भर्ती हमेशा विवादों से घिरी रही। केवल इंटरव्यू के आधार पर किसी अभ्यर्थी की योग्यता का आकलन नहीं किया जा सकता। ऐसे में स्क्रीनिंग परीक्षा में मिले अंकों को भी जोड़ा जाना चाहिए।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जितनी सीधी भर्तियों का आयोजन किया जाता है, उनमें आवेदकों की संख्या अधिक होने की स्थिति में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से उनकी छंटनी की जाती है और इसके बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया जाता है और इस प्रक्रिया का प्रतियोगी छात्र लगातार विरोध करते रहे हैं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने अब आयोग के नए अध्यक्ष संजय श्रीनेत से मांग की है कि इंटरव्यू में स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक जोड़कर ही अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

 

समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि सीधी भर्ती में गड़बड़ी की आशंका हमेशा बनी रहती है। अक्सर आरोप लगते हैं कि इंटरव्यू में मनमाने अंक देकर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया। आयोग की परीक्षाओं की सीबीआई जांच इसका उदाहरण है, जहां जांच के दौरान सीबीआई को भ्रष्टाचार की सर्वाधिक शिकायत सीधी भर्तियों को लेकर मिलीं। ऐसी परीक्षाओं की संख्या 550 के आसपास है। ऐसे में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति मांग करती है कि स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक जोड़कर चयन सूची जारी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed