{"_id":"5dcdac058ebc3e54da2253d4","slug":"uppsc-lt-grade-result-allahabad-news-ald260190136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट से पहले जारी होगा सत्यापन का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट से पहले जारी होगा सत्यापन का कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी और सामाजिक विज्ञापन के परिणाम पर असमंजस
छह विषयों के सत्यापन का कार्यक्रम जारी करने की तैयारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 में से 13 विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर चुका है और इनमें से सात विषयों के अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर चुका है। आयोग अब बाकी छह विषयों का सत्यापन कार्यक्रम जारी करने की तैयारी में है। वहीं, हिंदी और सामाजिक विज्ञान के अंतिम चयन परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
आयोग अब तक संगीत, कृषि, वाणिज्य, उर्दू, संस्कृत, गृह विज्ञान और शारीरिक शिक्षा विषय के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन करा चुका है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इन विषयों के चयनितों को नियुक्ति का इंतजार है, जो आयोग की ओर से शासन को संस्तुति भेजे जाने के बाद मिलेगी। बाकी छह विषयों कला, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर और जीव विज्ञान विषयों में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को अभिलेखों के सत्यापन की तिथि जारी होने का इंतजार है।
वहीं, हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि इन दोनों विषयों का अंतिम चयन परिणाम देने के बाद एक साथ आठ विषयों के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। आयोग के सूत्रों का कहना है कि एलटी ग्रेड परीक्षा में पेपर आउट मामले में सबसे अधिक विवाद हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय को लेकर है। ऐसे में दोनों विषयों का परिणाम जल्द आना मुश्किल है। ऐसे में आयोग इन दोनों विषयों के रिजल्ट से पहले छह विषयों के चयनितों का सत्यापन कार्यक्रम जारी कर सकता है।