{"_id":"5d7fe00f8ebc3e01711f6b79","slug":"uppsc-je-result-allahabad-news-ald2550755137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट के लिए जेई अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट के लिए जेई अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
UPPSC JE Result
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीपीएससी अध्यक्ष से कल वार्ता कराने का आश्वासन
प्रयागराज, 16 सितंबर। कई बार के आश्वासन के बावजूद अवर अभियंता भर्ती का रिजल्ट नहीं आया और सोमवार को अभ्यर्थियों ने फिर एक बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि पीसीएस-2017 के इंटरव्यू की व्यस्तता में फंसे अभ्यर्थियों से आयोग के अफसर नहीं मिल सके। अभ्यर्थियों को जब आश्वासन मिला कि बुधवार को उनकी वार्ता आयोग के अध्यक्ष से कराई जाएगी, तब उन्होंने प्रदर्शन समाप्त किया।
उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य अभियंण सेवा परीक्षा-2013 के तहत अवर अभियंता (जेई) के 3222 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 एवं 23 मई 2016 को आयोजित की गई थी। तीन साल बाद भी आयोग लिखित परीक्षा का परिणाम जारी नहीं कर सका है और अभ्यर्थी कई बाद आयोग में धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अभ्यर्थियों को कई बार रिजल्ट जारी करने की समय सीमा भी दी गई लेकिन आयोग निर्धारित समय सीमा में रिजल्ट नहीं दे सका। आयोग अध्यक्ष से पिछली मुलाकात में अभ्यर्थियों को 15 अगस्त तक रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन इस बार भी रिजल्ट नहीं आया। अभ्यर्थियों की मांग है कि रिजल्ट और इंटरव्यू की तिथि जल्द घोषित की जाए। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को अब बुधवार को अध्यक्ष से वार्ता कराने के लिए बुलाया गया है।
एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष से मिलने का मांगा समय
प्रयागराज, 16 सितंबर। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से बुधवार को मिलने के लिए समय मांगा है। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को आयोग में ज्ञापन भी सौंपा। अभ्यर्थियों ने पिछले चार सितंबर को भी अध्यक्ष से मुलाकात की थी और उन्होंने आश्वस्त किया था कि रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विघ्क्की खान, अनिल उपाध्याय, नितिन चौधरी आदि शामिल रहे।