फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Investigation started on 18042 copies of PCS-J main exam due to handwriting of one answer sheet not mat

UPPSC : एक उत्तर पुस्तिका की हैंडराइटिंग मैच न करने पर PCS-J मुख्य परीक्षा की 18042 कॉपियों की शुरू हुई जांच

Sun, 09 Jun 2024 08:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 08:28 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने इस मामले में आयोग को एक जुलाई को जांच का परिणाम बताने और याची की सभी उत्तर पुस्तिकाएं प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। याची श्रवण पांडेय ने अपनी अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका में हैंडराइटिंग बदलने की बात कही है।

विज्ञापन
UPPSC: Investigation started on 18042 copies of PCS-J main exam due to handwriting of one answer sheet not mat
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे 2022 की मुख्य परीक्षा में शामिल सभी 3019 अभ्यर्थियों की 18042 उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन शुरू करा दिया है। एक अभ्यर्थी की अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका में उसकी हैंडराइटिंग मैच नहीं करने संबंधी हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान आयोग ने हलफनामा देकर यह जानकारी दी है। आयोग ने कहा है कि याची की शिकायत के बाद कॉपियों की जांच शुरू कर दी गई हैै, ताकि हैंडराइटिंग बदले जाने के आरोपों की असलियत सामने आ सके।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने इस मामले में आयोग को एक जुलाई को जांच का परिणाम बताने और याची की सभी उत्तर पुस्तिकाएं प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। याची श्रवण पांडेय ने अपनी अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका में हैंडराइटिंग बदलने की बात कही है। याचिका में कहा है कि आरटीआई के जरिये जब उसने अपनी कॉपी निकलवाई तब अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका में हैंडराइटिंग बदली हुई मिली। हाईकोर्ट में प्रस्तुत हलफनामे में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कहा है कि इस मामले में याची की ओर से 20 मई को इस आशय का शिकायती पत्र उनके कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन

इसमें आपत्ति उठाई गई है कि अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका में उसकी हैंडराइटिंग मैच नहीं कर रही है। प्रकरण की गंभीरता को देख आयोग की ओर से इस गोपनीय प्रक्रिया का पुन: सत्यापन शुरू करा दिया गया है, ताकि पता चल सके कि इस प्रक्रिया में को विसंगति हुई है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस परिप्रेक्ष्य में आयोग की ओर से सभी अभ्यर्थियों की 18042 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी गई है। अपने हलफनामे में आयोग ने कहा है कि इस परीक्षा में कुल 3019 अभ्यर्थियों के छह विषयों की 18042 कॉपियों पर अनुक्रमांक के स्थापन पर फेक मास्टर कोड अंकित किए गए हैं। उन्हें डिकोड करने के बाद ही वास्तविक उत्तर पुस्तिका का पता लगाया जा सकेगा। इसके बाद ही इस अभ्यर्थी की अंग्रेजी विषय की कॉपी निकाली जा सकेगी। इसके लिए आयोग ने कोर्ट से कुछ और समय देने का आग्रह किया है। इस संबंध में आयोग के अफसरों से जब जानकारी पूछा गया कि सभी कॉपियों की जांच कराई जा रही है या पुनर्मूल्यांकन कराया जाएगा,तब उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed