यूपीपीएससी ने जारी किया एपीएस भर्ती-2013 का संशोधित विज्ञापन, शॉर्ट हैंड परीक्षा में अब गलती माफ नहीं
आयोग ने एपीएस के 176 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2013 में विज्ञापन जारी किया था। यह विज्ञापन नियमावली का उल्लंघन करते हुए जारी किया गया था। नियमावली के अनुसार एपीएस भर्ती के तहत द्वितीय चरण में होने वाली शॉर्ट हैंड की परीक्षा में किसी भी प्रकार गलती अनुमन्य नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती परीक्षा में अब शॉर्ट हैंड में गलती माफ नहीं होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को एपीएस भर्ती-2013 का संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया, जिसमें शॉर्ट हैंड में गलती पर किसी भी प्रकार की छूट का कोई प्रावधान नहीं किया गया है, जबकि इससे पूर्व वर्ष 2013 में जारी विज्ञापन में शॉर्ट हैंड में पांच फीसदी तक की गलती पर छूट प्रदान की गई थी। संशोधित विज्ञापन के तहत नए सिरे से परीक्षा कराई जाएगी, जो पहले के मुकाबले अभ्यर्थियों के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण होगी।
नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी किया गया था विज्ञापन
आयोग ने एपीएस के 176 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2013 में विज्ञापन जारी किया था। यह विज्ञापन नियमावली का उल्लंघन करते हुए जारी किया गया था। नियमावली के अनुसार एपीएस भर्ती के तहत द्वितीय चरण में होने वाली शॉर्ट हैंड की परीक्षा में किसी भी प्रकार गलती अनुमन्य नहीं है, लेकिन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में पांच फीसदी तक की गलती पर छूट प्रदान की गई थी। अब शॉर्ट हैंड में एक गलती भी अभ्यर्थियों के चयन में बाधा बनेगी। संशोधित विज्ञापन में लिखा है कि शॉर्ट हैंड एवं टाइप टेस्ट में क्रमश: 80 शब्द प्रति मिनट एवं 25 शब्द प्रति मिनट की गति होना आवश्यक है।
आयोग ने 23 अगस्त को निरस्त कर दिय था विज्ञापन
आयोग ने बीते 23 अगस्त को एपीएस भर्ती-2013 को विज्ञापन निरस्त कर दिया था। संशोधित विज्ञापन के तहत नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने 13 दिसंबर 2013 को जारी विज्ञापन के आधार पर आवेदन किए थे, केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर 12 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि अंकित करके 12 अक्तूबर तक आवेदन पत्र डाउनलोड करने होंगे और आवेदन की हार्डकॉपी सहित वांछित अभिलेख आयोग में 22 अक्तूबर, शाम पांच बजे तक हाथों-हाथ या डाक के माध्यम से जमा करने होंगे।
एपीएस भर्ती तीन चरणों की परीक्षा के बाद पूरी होनी है। आयोग का लक्ष्य है कि तीन माह में भर्ती पूरी कराके परिणाम जारी कर दिया जाए। ऐसे में फरवरी तक अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा सकता है। आयोग ने पहले चरण के तहत 16 नवंबर 2021 को लिखित परीक्षा की संभावित तिथि घोषित की है। इसके बाद दूसरे चरण में टाइप टेस्ट एवं शॉर्ट हैंड और तीसरे चरण में कंप्यूटर ज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
‘विज्ञापन में सिर्फ एक संशोधन हुआ है, जिसके तहत शॉर्ट हैंड की परीक्षा में गलती पर किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। आयोग का प्रयास है कि छह माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए’ जगदीश, सचिव, यूपीपीएससी