UPPSC : राजकीय कॉलेजाें को इस हफ्ते मिलेंगे 128 असिस्टेंट प्रोफेसर, आज पूरी हो गई काउंसलिंग की प्रक्रिया
राजकीय महाविद्यालयों में 19 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) महीनों पहले विषयवार चयन परिणाम जारी कर चुका है। काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया उच्च शिक्षा निदेशालय के स्तर से पूरी होनी है, लेकिन इससे पहले चयनितों का मेडिकल परीक्षण और पुलिस वेरिफिकेशन होना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों को इस माह 128 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल जाएंगे। ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 22 मई को पूरी हो जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
राजकीय महाविद्यालयों में 19 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) महीनों पहले विषयवार चयन परिणाम जारी कर चुका है। काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया उच्च शिक्षा निदेशालय के स्तर से पूरी होनी है, लेकिन इससे पहले चयनितों का मेडिकल परीक्षण और पुलिस वेरिफिकेशन होना था।
मेडिकल वेरिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन में काफी वक्त लगा। इसके बाद नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई और आचार संहिता लागू हो जाने के कारण चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब सभी चयनितों को इस माह कॉलेजों में नियुक्ति मिल जाएगी, जिसके लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है।
ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 18 मई से शुरू हुई थी। काउंसलिंग 22 मई को पूरी हो जाएगी।
ऑनलाइन काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को वरीयता क्रम में महाविद्यालय का विकल्प भरना है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही 23 मई को अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे। कॉलेज आवंटन के साथ ही अभ्यर्थी अपने नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यानी अभ्यर्थियों को इसी हफ्ते नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। नियुक्ति पत्र की एक कॉपी उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से कॉलेजों को प्रेषित की जाएगी। अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र और निदेशालय की ओर से प्रेषित नियुक्ति पत्र का मिलान करने के बाद चयनित अभ्यर्थी को संबंधित महाविद्यालय में तैनाती दी जाएगी।