फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC got requisition for new posts of RO-ARO

UPPSC : आयोग को मिला आरओ/एआरओ के नए पदों का अधियाचन, नए वर्ष में ही विज्ञापन जारी होने की उम्मीद

Wed, 07 Dec 2022 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 08:09 PM IST
सार

आयोग के इस जवाब से स्पष्ट है कि नए साल में भी आरओ/एआरओ के पदों पर भर्ती होने जा रही है, लेकिन इसके विज्ञापन के लिए अभ्यर्थियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, अभ्यर्थियों आरओ/एआरओ भर्ती-2021 के तहत 354 पदों पर अंतिम चयन परिणाम का भी इंतजार है।

विज्ञापन
UPPSC got requisition for new posts of RO-ARO
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को शासन और विभिन्न विभागों से समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के नए पदों का अधियाचन मिल गया है। हालांकि, आयोग ने अभी शाखावार पदों का विवरण तैयार नहीं किया है। ऐसे में नई भर्ती का विज्ञापन अब वर्ष 2023 में ही जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन



हालांकि, आयोग को जो अधियाचन मिला है, उसमें कुछ विसंगतियां हैं। इन विसंगतियों को दूर करने के लिए आयोग ने शासन और विभागों से पत्राचार किया है। सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आयोग की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया है कि आगामी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए शासन एवं विभागों से अधियाचन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन



अधियाचन में कुछ विसंगतियां भी हैं, जिन्हें दूर करने के लिए शासन एवं विभागों से पत्राचार किया जा रहा है। विसंगतियों के निराकरण के बाद आयोग की ओर से वेबसाइट पर विज्ञापन जारी किया जाएगा। आयोग ने यह जानकारी भी दी है कि रिक्त पदों का शाखावार विवरण तैयार न होने के कारण कुल पदों की संख्या अभी निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयोग के इस जवाब से स्पष्ट है कि नए साल में भी आरओ/एआरओ के पदों पर भर्ती होने जा रही है, लेकिन इसके विज्ञापन के लिए अभ्यर्थियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, अभ्यर्थियों आरओ/एआरओ भर्ती-2021 के तहत 354 पदों पर अंतिम चयन परिणाम का भी इंतजार है। इसकी मुख्य परीक्षा और टाइप टेस्ट हो चुका है। आयोग किसी भी दिन परिणाम जारी कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed