फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Final selection result of Assistant Forest Conservator and Regional Forest Officer 2018 released

यूपीपीएससी: एसीएफ/आरएफओ-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी, एसीएफ में अखिलेश, आरएफओ में अजय रहे टॉपर

Mon, 25 Jan 2021 11:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: Final selection result of Assistant Forest Conservator and Regional Forest Officer 2018 released
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 92 पदों पर भर्ती के लिए हुई इस परीक्षा के टॉप थ्री स्थान में यूपी के अभ्यर्थियों का कब्जा रहा। 
विज्ञापन


एसीएफ के पद पर जौनपुर, उत्तर प्रदेश के अखिलेश कुमार पटेल और आरएफओ के पद पर गुरसराय, झांसी के अजय कुमार ने टॉप किया। परीक्षा परिणाम यूपीपीएससी की वेबसाइट एवं सूचना बोर्ड पर उपलब्ध है। कासगंज, कांशीराम नगर के रुद्र प्रताप सिंह एवं देवरिया की वीना तिवारी को आरएफओ के 16 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट में क्रमश: दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला है। 
विज्ञापन


वहीं, खागा फतेहपुर की निवेदिता सिंह और नूरपुर बिजनौर के यतिन सिंह को आरएफओ के 76 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट में क्रमश: दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने एसीएफ/आरएफओ-2018 की मुख्य परीक्षा का परिणाम पिछले साल दो दिसंबर को जारी किया था, जिसमें 294 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया था। साक्षात्कार 15 से 18 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। इंटरव्यू में 25 अभ्यर्थी अनुपस्थि थे और बाकी शामिल हुए थे। 

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार चयन परिणाम में सफल घोषित उत्तर प्रदेश राज्य के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च न्यायालय में दाखिल विशेष अपील में न्यायालय द्वारा पारित किए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

जिन अभ्यर्थियों के नाम के सम्मुख प्रोविजनल शब्द अंकित है, उन्हें वांछित अभिलेख निर्धारित समय में आयोग में प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed