फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Final revised result of PCS-J 2022 declared, two new candidates selected

UPPSC : पीसीएस-जे 2022 का अंतिम संशोधित परिणाम घोषित, दो नए अभ्यर्थी चयनित

Sat, 31 Aug 2024 11:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 11:55 AM IST
सार

यूपीपीएससी ने पीसीएस-जे 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया था। लेकिन अभ्यर्थी श्रवण पांडेय ने मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका बदले जाने व पन्ना फाड़ने का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण का मौका दिया था।

विज्ञापन
UPPSC: Final revised result of PCS-J 2022 declared, two new candidates selected
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल जज (पीसीएस-जे) भर्ती-2022 का संशोधित अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इसमें दो नए अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं पूर्व में चयनित दो अभ्यर्थियोंं का चयन निरस्त कर दिया गया है। संशोधित परिणाम में कई की मेरिट भी परिवर्तित हो गई है।

विज्ञापन

आयोग ने पीसीएस-जे 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया था। लेकिन अभ्यर्थी श्रवण पांडेय ने मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका बदले जाने व पन्ना फाड़ने का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण का मौका दिया था।

विज्ञापन

निरीक्षण में पाया गया था कि कोडिंग में गड़बड़ी की वजह से कई अभ्यर्थियों को गलत नंबर मिल गए हैं। इसके बाद आयोग ने मुख्य परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी करते हुए पांच नए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया। इनमें याचिकाकर्ता श्रवण पांडेय भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांचों अभ्यर्थियों का अलग से साक्षात्कार कराया गया। इसके बाद आयोग ने शुक्रवार को संशोधित अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया। आयोग ने सफल होने वाले सभी 303 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया है। खास बात यह कि अलग से आयोजित साक्षात्कार में शामिल पांचों अभ्यर्थियों में से किसी का भी चयन नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि चयनित होने वाले दो नए अभ्यर्थी पूर्व में आयोजित साक्षात्कार में ही शामिल हुए थे लेकिन अंतिम तौर पर उनका चयन नहीं हो पाया था। अब नए सिरे से मेरिट के निर्धारण के बाद जारी संशोधित परिणाम में उनका चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed