फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uppsc examination result declared today

यूपीपीएससी ने जारी किया समीक्षा अधिकारी-2017 का रिजल्ट, 15342 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण

Fri, 14 Dec 2018 07:38 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 14 Dec 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
uppsc examination result declared today
UPPSC - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2017 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। प्रारंभिक परीक्षा में 15342 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सभी सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसकी अतिथि आयोग बाद में घोषित करेगा। आयोग ने परिणाम के साथ संशोधित एवं अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। खास बात यह कि पदों की संख्या बढ़कर 809 हो गई है।

विज्ञापन


आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा इस साल आठ अप्रैल को इलाहाबाद समेत प्रदेश के 21 जिलों के 1146 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल पांच लाख 33 हजार 447 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से तीन लाख 39 हजार 632 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने आरओ/एआरओ के 465 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था लेकिन, बाद में नए पदों का अधियाचन आ गया और अब पदों की संख्या बढ़कर 809 हो गई है। पदों की संख्या बढ़ने से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। 
विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा परिणाम आयोग के सूचना पट और वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे और इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अलग से प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed