फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uppsc computer assistant application start from friday

कंप्यूटर सहायक के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पढ़ें योग्यता, चयन और आवेदन संबंधी सभी जानकारी

Sat, 16 Nov 2019 12:54 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
uppsc computer assistant application start from friday
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में कंप्यूटर सहायक के 14 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


आयोग ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया, जिसमें अर्हता आदि के बारे में सूचना दी गई है। आयोग परीक्षा की तिथि बाद में जारी करेगा। हालांकि आयोग ने विस्तृत विज्ञापन के साथ परीक्षा योजना और उसका पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण के तहत लिखित परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र की अवधि डेढ़ घंटे की होगी और कुल 100 प्रश्न होंगे और पूर्णांक भी 100 अंकों का होगा। प्रत्येक प्रश्न के अंक समान होंगे।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्त पदों के दस गुना अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर कंप्यूटर पर हिंदी टाइप टेस्ट के लिए सफल घोषित किया जाएगा। हिंदी टंकण परीक्षा की अवधि पांच मिनट की होगी और परीक्षा में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की श्रेष्ठता का निर्धारण केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा के 100 सवालों में सामान्य हिंदी, समान्य बुद्धि परीक्षण, सामान्य ज्ञान एवं कंप्यूटर ज्ञान के 25-25 प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट प्रवक्ता का साक्षात्कार 21 से
उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता मनोविज्ञान के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 21, 22 एवं 23 नवंबर को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक/रजिस्ट्रेशन संख्या आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, आवेदन पत्र आदि डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और उन्हें पूर्ण रूप से भरकर इंटरव्यू में साथ लाएंगे। इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में उपस्थित होना है।


सहायक प्रशिक्षक का इंटरव्यू 23 को
खेल निदेशालय के तहत सहायक प्रशिक्षक (फुटबाल) के एक अनारिक्षत पद पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 23 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप एवं आवेदन पत्र आदि डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे। साथ ही सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ साक्षात्कार वाले दिन सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed