फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Combined State Engineering Services exam postponed, exam was proposed on 23rd, postponed due to UPTET

यूपीपीएससी : सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा स्थगित, 23 को प्रस्तावित थी परीक्षा, यूपीटीईटी के कारण टली

Fri, 14 Jan 2022 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
UPPSC: Combined State Engineering Services exam postponed, exam was proposed on 23rd, postponed due to UPTET
यूपीपीएससी- सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा स्थगित, 23 को प्रस्तावित थी परीक्षा, यूपीटीईटी के कारण टली
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 23 जनवरी को प्रस्तावित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा-2021 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा अब 17 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। 23 को ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) प्रस्तावित है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे हैं। अगर दोनों परीक्षाओं का आयोजन एक साथ होता तो अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ता।
यूपीटीईटी की परीक्षा में प्रदेश भर से तकरीबन 21 लाख 65 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 23 जनवरी को प्रस्तावित है और उसी दिन सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा-2021 भी प्रस्तावित थी। जिन अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किए थे, वे इनमें से किसी एक परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा के तहत सहायक अभियंता (एई) के 281 पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें 271 पद विभिन्न विभागों में सामान्य चयन और 10 पद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में विशेष चयन के हैं। इस परीक्षा के लिए 93045 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

यूपीटीईटी परीक्षा पिछली बार पेपर आउट होने के करण निरस्त हो गई थी और 23 जनवरी को परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के मुकाबले यूपीटीईटी में अभ्यर्थियों की संख्या कई गुना अधिक है। ऐसे में यूपीपीएससी को सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। यूपीपीएससी के इस निर्णय से दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार 23 जनवरी को प्रस्तावित परीक्षा अब 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed