फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Charge sheet will be filed in LT grade recruitment case this month

UPPSC: एलटी ग्रेड भर्ती मामले में इसी माह दाखिल होगी चार्जशीट

Wed, 12 Aug 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
UPPSC: Charge sheet will be filed in LT grade recruitment case this month
UPPSC - फोटो : prayagraj
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में पेपर आउट मामले में एसटीएफ इसी माह चार्जशीट दाखिल कर देगी। यह आश्वासन एसटीएफ के विवेचना अधिकारी ने अभ्यर्थियों से हुई वार्ता में दिया।
विज्ञापन


चार्जशीट दाखिल होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के लिए भी हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट पर निर्णय लेने का रास्ता साफ हो जाएगा, क्योंकि पूर्व में अभ्यर्थियों के साथ हुई वार्ता के दौरान आयोग अध्यक्षा ने यही आश्वासन दिया था कि एसटीएफ की ओर से चार्जशीट दाखिल होते ही आयोग दोनों विषयों के रिजल्ट पर निर्णय लेगा।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 विषयों में 10768 पदों पर भर्ती होनी थी। इनमें से 13 विषयों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है और चयनितों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। वहीं, सामाजिक और हिंदी विषय का रिजल्ट पेपर आउट मामले में फंसा हुआ है, जिसकी जांच एसटीएफ कर रही है। जबकि, इन्हीं दोनों विषयों में सबसे अधिक भर्तियां होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी और सामाजिक विज्ञान में एलटी ग्रेड शिक्षक के 3287 पद हैं, जिनमें हिंदी के 1433 और सामाजिक विज्ञान के 1854 पद शामिल हैं। एक लाख से अधिक अभ्यर्थी इन दोनों विषयों की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। परीक्षा को साल बीत चुके हैं। एसटीएफ की जांच अधूरी है और रिजल्ट भी फंसा हुआ है।

सोमवार को एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के तहत आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वाराणसी के एसएससी और सीओ सदर से मुलाकात की। अभ्यर्थियों और विवेचक के बीच दो घंटे तक वार्ता चली। विवेचक ने प्रतियोगियों को आश्वस्त किया कि 14 अगस्त को एसटीएफ की एक टीम कोलकाता रवाना होगी और तीन जिलों कोलकाता, आसनसोल एवं मोदिनीपुर के तीन अभियुक्तों के खिलाफ सीआरपीसीए की धारा-83 की तामील करने के बाद 25 अगस्त तक वाराणसी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

विवेचक ने अभ्यर्थियों को यह भी बताया कि 31 जुलाई तक कोलकाता में संपूर्ण लॉकडाउन होने के कारण मामले में देर हो गई, अन्यथा अब तक चार्जशीट दाखिल कर दी गई होती।


एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान एवं प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने कहा कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद आयोग को रिजल्ट देना ही होगा। इसके बाद भी देर हुई तो आयोग पर व्यापक पैमाने पर धरना-प्रदर्शन होगा। प्रतिनिधिमंडल में रोहित कुमार, संजय कुमार, डॉ. सत्ते, डॉ. विनोद यादव, पवन तिवारी, महेंद्र कुमार, डॉ. गोरखनाथ सिंह शाक्य, डॉ. अंबुज भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed