फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC APS Exam: Two Munnabhai caught with Bluetooth devices in APS recruitment exam

UPPSC APS Exam : एपीएस भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस संग दो मुन्नाभाई पकड़े गए

Mon, 08 Jan 2024 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 12:12 PM IST
सार

एपीएस भर्ती परीक्षा के लिए सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की गतिविधि पर संदेह होने पर उसकी जांच की गई तो कक्ष निरीक्षक हैरान रह गए। उसने अपने कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगा रखी थी।

विज्ञापन
UPPSC APS Exam: Two Munnabhai caught with Bluetooth devices in APS recruitment exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उप्र लोक सेवा आयोग की एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को दो मुन्नाभाई पकड़े गए। एक को ज्वाला देवी इंटर कॉलेज व दूसरे को जीआईसी में नकल करते दबोचा गया। दोनों के कब्जे से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुई है। सिविल लाइंस व कोतवाली पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एपीएस भर्ती परीक्षा के लिए सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की गतिविधि पर संदेह होने पर उसकी जांच की गई तो कक्ष निरीक्षक हैरान रह गए। उसने अपने कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगा रखी थी। खास बात यह है कि उसने अपने जूते में माचिस के डिब्बे से भी छोटी एक डिवाइस छिपा रखी थी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि इसमें सिम लगा है और इसे ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट करके वह किसी से लगातार संपर्क में था। सूचना पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई। यहां पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन पटेल निवासी सोरांव बताया। कुछ देर बाद केंद्राध्यक्ष ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइस के जरिए संपर्क में था आरोपी

सिविल लाइंस प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में उस शख्स का नंबर सामने आया है, जिससे वह ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए संपर्क में था। उस नंबर के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

उधर कोतवाली स्थित जीआईसी में जीतेंद्र कुमार पटेल पुत्र सरजू कुमार पटेल जिला बक्सरा थाना नवाबगंज को ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करते पकड़ा गया। परीक्षा के दौरान वह लगातार कुछ फुसफुसाते हुए दिख रहा था। संदेह होने पर जांच की गई तो उसके कान से एक ब्लूटूथ डिवाइस निकली और जेब में ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट एक अन्य डिवाइस मिली जिसमें सिम लगा हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह डिवाइस उसे बिहार के रहने वाले पप्पू नाम के शख्स ने एक लाख रुपये में दी थी। वह पप्पू के संपर्क में कैसे आया, पप्पू कहां का रहने वाला है, उसे कब रुपये दिए, इस तरह के सवालों के जवाब के लिए पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ में जुटी रही। इंस्पेक्टर रोहित कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दोनों के बीच कनेक्शन तो नहीं, इसकी भी जांच

रविवार को एपीएस भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए दोनों युवकों के बीच कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है। दरअसल दोनों नवाबगंज व साेरांव के रहने वाले हैं जो आसपास के इलाके हैं। दोनों के कब्जे से ब्लूटूथ डिवाइस मिली है और उनका नकल करने का तरीका एक जैसा है। पुलिस का कहना है कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed