फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Application begins for Staff Nurse Main Examination, 558 posts will be recruited

UPPSC :  स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 558 पदों पर होगी भर्ती

Mon, 13 Jun 2022 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 09:28 PM IST
सार

स्टाफ नर्स (पुरुष) के 558 पदों पर भर्ती होनी है। स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य) में परीक्षा आयोेजित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को प्रयागराज एवं लखनऊ के 38 केंद्रों में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
UPPSC: Application begins for Staff Nurse Main Examination, 558 posts will be recruited
prayagraj news : स्टाफ नर्स। - फोटो : sociol media

विस्तार

स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा (पुनर्विज्ञापित-2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जून तक पूरी करनी है और आवेदन की हार्ड कॉपी 30 जून तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में जमा करनी है। मुख्य परीक्षा के आधार पर ही आयोग स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा। मुख्य परीक्षा लखनऊ में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन



इस परीक्षा के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष) के 558 पदों पर भर्ती होनी है। स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य) में परीक्षा आयोेजित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को प्रयागराज एवं लखनऊ के 38 केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 30 मई को जारी किया गया था, जिसमें 1025 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन



न्यूनतम अर्हता मानक अंक प्राप्त न करने के कारण पदों की संख्या के मुकाबले दो गुना अभ्यर्थी भी मुख्य परीक्षा के लिए सफल नहीं हो सके थे, जबकि मानक के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने अब प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थियों को सभी स्तरों पर ऑनलाइन सूचनाएं भरने के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है। आवेदन में अगर कोई त्रुटि प्रकाश में आती है तो एक बार संशोधन का मौका भी मिलेगा। यह प्रक्रिया 23 जून तक पूरी कर लेनी है।


ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट निकालकर सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ आवेदन की हार्डकॉपी 30 जून को शाम पांच बजे तक अथवा उससे पहले पंजीकृत डाक के माध्यम से या आयोग के गेट नंबर तीन पर स्थित डाक अनुभाग के पूछताछ काउंटर पर जमा करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed