यूपीपीएससी : पीसीएस 2019 और 2020 की उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर 2019 को प्रदेश के 19 जिलों में आयोजित कराई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दो साल पहले 17 फरवरी 2020 को जारी किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2019 और 2020 की उत्तर कुंजी बुधवार को एक साथ जारी कर दी। परीक्ष संपन्न होने के कई साल बीत जाने के बाद भी उत्तर कुंजी जारी न किए जाने से नाराज छात्र कोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने इस मसले पर आयोग से हलफनामा मांगा तो बुधवार को आयोग ने दोनों वर्षों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर 2019 को प्रदेश के 19 जिलों में आयोजित कराई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दो साल पहले 17 फरवरी 2020 को जारी किया गया था। जबकि 11 अक्तूबर 2020 को आयोजित पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नवंबर 2020 को जारी हुआ था।
आयोग ने इन दोनों भर्तियों का अंतिम चयन परिणाम क्रमश: 17 फरवरी 2021 और 12 अप्रैल 2021 को जारी किया था। उत्तर कुंजी और आंसर शीट को लेकर प्रतियोगी छात्रा रश्मि मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस मसले की सुनवाई चल रही है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि उत्तर कुंजी के जारी करने में तकनीकी व्यवधान के कारण कुछ विलंब हुआ है।
पीसीएस-2019 में 13 और 2020 में हटाए गए आठ प्रश्न
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2019 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों से 13 तो पीसीएस 2020 से आठ प्रश्न डिलीट कर दिए हैं। पीसीएस-2019 में सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र में 150 प्रश्नों में से आठ प्रश्न तो सीसैट के द्वितीय प्रश्नपत्र में 100 प्रश्नों में से पांच प्रश्नों को डिलीट किया है। वहीं पीसीएस-2020 में सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र से पांच तो सीसैट के द्वितीय प्रश्नपत्र से तीन प्रश्नों को डिलीट किया है। सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र से मेरिट बनती है, जबकि सीसैट में 33 प्रश्न क्वालीफाइंग होता है।