फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC

एई-जेई भर्ती के लिए आयोग पहुंचे अभ्यर्थीएई-जेई भर्ती के लिए आयोग पहुंचे अभ्यर्थी

Thu, 15 Aug 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
UPPSC
UPPSC
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रत्येक बुधवार अभ्यर्थियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। इस बुधवार वह नहीं थे, सो उनसे मिलने के लिए किसी को समय भी नहीं मिल सका। इसके बाद भी तमाम अभ्यर्थी अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आयोग पहुंचे। हालांकि, इन अभ्यर्थियों को मुलाकात के लिए कोई समय नहीं मिला था लेकिन, वह आयोग में अपनी बात दर्ज कराकर लौटे।
विज्ञापन

वाराणसी से आए मोहित और उनके साथी अध्यक्ष से मिलकर सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग करने पहुंचे थे। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत एई और जेई के पदों पर भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं ही हुई। अभ्यर्थी मांग कर रहे थे कि परीक्षा कराई जाए। वहीं, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत एई भर्ती के अंतिम चयन परिणाम को लेकर सवाल उठाने वाले अभ्यर्थी भी आयोग पहुंचे। इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए सीबीआई को जांच के लिए पत्र लिखा है और आयोग के अध्यक्ष के समक्ष भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थी यह जानना चाहते थे कि उनकी शिकायत पर आयोग के अध्यक्ष ने अब तक क्या कार्रवाई की। इसके अलावा अलीगढ़ से आए विवेक और उनके साथी चाहते थे कि पीसीएस एवं अन्य परीक्षाओं में स्केलिंग और मॉडरेशन की प्रक्रिया में बदलाव किया जाए या इसे खत्म किया जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि सीबीआई जांच में भी यह बात सामने आ चुकी है कि मॉडरेशन और स्केलिंग की आड़ में गड़बड़ी की जाती रही है। ऐसे में मॉडरेशन एवं स्केलिंग की प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed