फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uppsc: Admit card of PCS 2022 pre exam released, exam will be held in two shifts on June 12

Uppsc: पीसीएस 2022 प्री परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 12 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा 

Thu, 02 Jun 2022 01:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Uppsc: Admit card of PCS 2022 pre exam released, exam will be held in two shifts on June 12
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2022 की प्रारंभिक परीक्षा 12 जून को प्रस्तावित है। आयोग की ओर से बुधवार को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। साथ ही परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के आधार पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल व छायाप्रति के साथ उपस्थित हों।
विज्ञापन


पीसीएस 2022 में अब तक प्राप्त अधियाचन में एसडीएम के 39, डिप्टी एसपी के 93, बीडीओ 36, नायब तहसीलदार 34, बीएसए के 13, एआरटीओ के चार समेत कुल 250 पद हैं। इसके लिए कुल 6,03,536 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के मुताबिक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा एवं परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र  पर किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 12 जून रविवार को यह परीक्षा दो पालियों सुबह 9:30 से 11:30 और 2:30 से 4:30 बजे के बीच संपन्न होगी।


प्रारंभिक परीक्षा के लिए आयोग ने 28 जिलों आगरा, गाजीपुर, ज्योतिबा फुले नगर, महाराजगंज, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, वाराणसी, सीतापुर, मिर्जापुर, मथुरा, देवरिया और मऊ में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed