फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: 93 percent candidates appeared in the State Agriculture Service Main Examination

यूपीपीएससी : राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा में 93 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

Sun, 28 Nov 2021 09:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Nov 2021 09:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा का गठन करते हुए सात प्रकार के 564 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था।

विज्ञापन
UPPSC: 93 percent candidates appeared in the State Agriculture Service Main Examination
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा-2020 में 93.45 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा 26 नवंबर से शुरू हुई थी और रविवार को समाप्त हुई। मुख्य परीक्षा लखनऊ और प्रयागराज में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 1283 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1199 उपस्थित और 84 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा का गठन करते हुए सात प्रकार के 564 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। पहले इन पदों पर भर्ती पीसीएस परीक्षा के तहत की जाती थी, लेकिन इस बार पदों की संख्या अधिक होने के कारण सम्मिलित राज्य कृषि सेवा का गठन कर अलग से परीक्षा कराई गई। राज्य कृषि सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 01 अगस्त 2021 को प्रयागराज, गाजियाबाद और लखनऊ के 158 केंद्रों में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए 73792 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 38039 परीक्षार्थी उपस्थित और 35753 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। पदों की संख्या के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाना था, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में ही असफल हो गए और पदों की संख्या के मुकाबले ढाई गुना अभ्यर्थी भी क्वालीफाई नहीं कर सके। ऐसे में मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल ग्रुप ‘ए’ के पदों के लिए होगा इंटरव्यू
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा के विभिन्न पदों पर ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ में भर्ती होगी। ग्रुप ‘ए’ के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू भी देना होगा। साक्षात्कार 50 अंकों का होगा। वहीं, ग्रुप ‘बी’ के पदों पर केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी। ग्रुप ‘ए’ के पदों में जिला उद्यान अधिकारी, श्रेणी-दो (ग्रेड-1) और प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, श्रेणी-2 के पद शामिल हैं। ग्रुप ‘बी’ के पदों में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (शस्य शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (वनस्पति शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (पौध संरक्षण शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (रसायन शखा) और वरिष्ठ  प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (विकास शाखा) के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed