{"_id":"601853de8ebc3e545227fe6a","slug":"uppsc-100-percent-attendance-in-interviews","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : इंटरव्यू में शत प्रतिशत रही उपस्थिति, कोरोना वैक्सीन से जुड़े सवाल भी पूछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : इंटरव्यू में शत प्रतिशत रही उपस्थिति, कोरोना वैक्सीन से जुड़े सवाल भी पूछे
Tue, 02 Feb 2021 12:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों कोविड की वैक्सीन को लेकर तरफ चर्चा है, सो पीसीएस-2019 के इंटरव्यू में भी इस पर सवाल पूछ लिया गया। बायोलॉजी बैकग्राउंड के एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि वैक्सीन कैसे काम करती है। मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थी का वैकल्पिक विषय दूसरा था, सो यह सवाल भी किया गया कि मुख्य परीक्षा में बायो विषय क्यों नहीं रखा। एक दिन के ब्रेक के बाद सोमवार से फिर शुरू हुए इंटरव्यू के लिए 119 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था और उपस्थिति शतप्रतिशत रही।
वहीं, वैकल्पिक विषय हिंदी साहित्य के साथ मुख्य परीक्षा में सफल होकर इंटरव्यू तक पहुंचे एक अभ्यर्थी को इंटरव्यू बोर्ड के सदस्यों के सामने 25 मिनट तक सवालों का जवाब देना पड़ा। सवाल-जवाब का सिलसिला गांधी एवं छायावाद में समानता, मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास के साथ शुरू हुआ और इकनॉमिक सर्वे पर जाकर समाप्त हुआ।
एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि विवाह की न्यूनतम आयु 18 एवं 21 वर्ष ही क्यों है। सोमवार को भी इंटरव्यू में किसान आंदोलन के मुद्दे पर सवाल पूछा गया कि दिल्ली में हुई घटना में सरकार और किसान संगठन में से कौन दोषी है? इसके अलावा एक अन्य अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि संविधान में हिंदी के लिए क्या प्रावधान हैं? इंटरव्यू देने पहुंचे एक शिक्षक से सवाल किया गया कि टीचिंग और लर्निंग में अंतर बताएं? एक अभ्यर्थी से कहा गया कि अगर मान लिया जाए कि आपके सामने किसानों का एक ग्रुप बैठा है, तो उसे आंदोलन समाप्त करने के लिए कैसे समझाएंगे?