{"_id":"5d0bdafd8ebc3e667f4c55f9","slug":"upppsc-je-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने घेरा आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने घेरा आयोग
Fri, 21 Jun 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Je recruit exam
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवर अभियंता भर्ती परीक्षा-2013 के रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने आयोग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि छह साल से परिणाम लंबित है और यह अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। प्रदर्शन के दौरान आयोग के सामने सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण कुछ देर बाद अभ्यर्थी रास्ते से हट गए और ट्रैफिक शुरू हो गया।
विज्ञापन
अवर अभियंता (जेई) के 3222 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया गया था। परीक्षा तीन साल बाद वर्ष 2016 में 22 एवं 23 मई को आयोजित कराई गई और तब से लिखित परीक्षा का परिणाम लंबित है। परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार आयोग में प्रदर्शन किया और हर बार उन्हें परिणाम जारी होने की संभावित तिथि बताकर वापस कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयोग के बाहर इकट्ठा हुए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अभ्यर्थी आयोग के किसी प्रतिनिधि से वार्ता करना चाहते थे लेकिन कोई अफसर अभ्यर्थियों के लिए वार्ता करने के लिए नहीं आया। अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ने लगा तो उन्होंने बीच सड़क पर आकर ट्रैफिक बाधित कर दिया, जिसके बाद पुलिस को सख्ती कर अभ्यर्थियों को वहां से हटाना पड़ा। प्रदर्शन में सुजीत, अशोक या दव, अमित सिंह, पंकज, कृष्णा गुप्ता, सुनील यादव आदि शामिल रहे। उधर, आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि अभ्यर्थियों की कॉपियां जांचने का काम चल रहा है। जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन