फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPCS 2023: 80 percent of PCS toppers are candidates from UP

UPPCS 2023 : पीसीएस टॉपर्स में 80 फीसदी यूपी के अभ्यर्थी, यूपी विशेष दो प्रश्नपत्र शामिल करने का दिखा असर

Thu, 25 Jan 2024 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी पीसीएस 2023 के परिणाम में ज्यादातर अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के ही हैं। सिलेबस में यूपी विशेष के दो प्रश्न पत्र शामिल करने का असर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
UPPCS 2023: 80 percent of PCS toppers are candidates from UP
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार पीसीएस की टॉप-20 लिस्ट में 80 फीसदी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के हैं और यूपी के 68 जिलों से अभ्यर्थियों का विभिन्न पदाें पर चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पीसीएस मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय हटाकर सामान्य अध्ययन के उत्तर प्रदेश विशेष दो प्रश्नपत्र शामिल किए जाने से यह बदलाव हुआ है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में भी पीसीएस मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय नहीं हैं। वहां काफी पहले ही पीसीएस मुख्य परीक्षा में प्रदेश विशेष से जुड़े प्रश्नपत्र शामिल किए जा चुके हैं। यूपी के अभ्यर्थी भी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि अन्य राज्यों की तरह यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा में भी वैकल्पिक विषय हटाकर यूपी विशेष प्रश्नपत्र शामिल किए जाएं। अभ्यर्थियों की यह मांग पीसीएस-2023 में पूरी हुई।

विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटा लिए और उनकी जगह यूपी विशेष सामान्य अध्ययन के दो प्रश्नपत्र शामिल कर लिए। यूपी के अभ्यर्थियों को इससे बड़ी राहत मिली। पीसीएस-2023 का परिणाम इसका जीता जागता उदाहरण है। आयोग ने पीसीएस-2023 के शीर्ष 20 चयनितों की जो लिस्ट जारी की है, उनमें 16 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के हैं और यूपी से बाहर के केवल चार अभ्यर्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले कई परीक्षाओं में गैर प्रांतों के अभ्यर्थी भी रहते थे टॉपटेन में


पिछली कई परीक्षाओं में टॉप-5 में यूपी से बाहर के अभ्यर्थी भी शामिल रहते थे लेकिन इस बार टॉप-5 तो दूर, टॉप-8 में केवल यूपी के अभ्यर्थी शामिल हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि सिर्फ टॉप-20 ही नहीं, बल्कि सभी 251 चयनितों में यूपी के अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है। इस बार दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों का चयन बहुत कम हुआ है। अन्य राज्यों के चयनितों में दो हरियाणा, एक मध्य प्रदेश और एक अभ्यर्थी बिहार से है।
 

पिछली परीक्षाओं के मुकाबले इस बार पदों की संख्या कम थी, इसके बावजूद पीसीएस-2023 के कुल चयनित अभ्यर्थियों में 68 जिलों का प्रतिनिधित्व रहा। 75 में से 68 जिलों के अभ्यर्थियों का पीसीएस में चयन यूपी के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। जानकारों का मानना है कि सामान्य अध्ययन के यूपी विशेष दो प्रश्नपत्र शामिल किए जाने से प्रदेश को अच्छी तरह से जानने और समझने वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था की बेहतरी के लिए यह जरूरी भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed