फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPMSP: UP Board scrutiny result will be released today, more than three thousand students have applied

UPMSP : आज जारी होगा यूपी बोर्ड स्क्रूटनी का परिणाम, तीन हजार से अधिक छात्रों ने किया है आवेदन

Mon, 07 Jul 2025 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 01:00 PM IST
सार

यूपी बोर्ड स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) का परिणाम इस सप्ताह जारी हो सकता है। स्क्रूटनी के लिए कुल 31194 आवेदन मिले हैं। परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हाईस्कूल के 5495 व इंटरमीडिएट के 25699 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए थे।

विज्ञापन
UPMSP: UP Board scrutiny result will be released today, more than three thousand students have applied
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) का परिणाम सोमवार को जारी किया जा सकता है। स्क्रूटनी के लिए कुल 31194 आवेदन मिले हैं। परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हाईस्कूल के 5495 व इंटरमीडिएट के 25699 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए थे। स्क्रूटनी के लिए सर्वाधिक 12317 आवेदन यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय को मिले थे। इनमें हाईस्कूल के 2316 व इंटरमीडिएट के 10001 अभ्यर्थियों के आवेदन शामिल थे। वहीं, आवेदनों की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय था, जहां हाईस्कूल के 1200 व इंटरमीडिएट के 6133 यानी कुल 7333 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।

विज्ञापन

मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय को मिले कुल 5297 आवेदनों में से हाईस्कूल के 845 व इंटरमीडिएट के 4452, गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय को मिले 3529 में से हाईस्कूल के 583 व इंटरमीडिएट के 2946 और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय को मिले 2718 आवेदनों में से हाईस्कूल के 551 व इंटरमीडिएट के 2167 परीक्षार्थियों के आवेदन शामिल थे। ऐसे में 31 हजार से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed