फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPMSP Roll number will have to be written on every page of the answer sheet

UPMSP : उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर लिखना होगा अनुक्रमांक, यूपी बोर्ड ने जारी किए दिशा निर्देश

Sun, 29 Jan 2023 09:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 09:11 PM IST
सार

यूपी बोर्ड ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र निरीक्षकों और परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड की तरफ से निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर अनुक्रमांक के साथ ही पुस्तिका क्रमांक भी अनिवार्य रूप से लिखेंगे।

विज्ञापन
UPMSP Roll number will have to be written on every page of the answer sheet
UP board - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र निरीक्षकों और परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड की तरफ से निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर अनुक्रमांक के साथ ही पुस्तिका क्रमांक भी अनिवार्य रूप से लिखेंगे। इसके साथ ही परीक्षा समाप्ति के बाद यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कक्ष में उपस्थित सभी परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा हो गई हैं। इसके बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


16 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सभी जिलों के डीआईओएस को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है किसी भी परीक्षार्थी की तबीयत खराब होने पर केंद्र व्यवस्थापक उसे अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था करेंगे। दसवीं की परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का प्रयोग किया जा रहा है। ओएमआर शीट के रखरखाव, पैकेजिंग एवं प्रेषण आदि के संबंध में पर्याप्त सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिससे किसी भी परिस्थिति में शीट कटने-फटने या मुड़ने न पाए।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक यह सुनिश्चित कर लें कि कक्ष में प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी की जा चुकी है। कोई भी परीक्षार्थी किसी भी तरह की नकल सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर अथवा ऐसे इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर प्रवेश न करने पाए। साथ ही कक्ष निरीक्षक यह भी सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाने वाली कोई भी पाठ्य सामग्री, पोस्टर, चार्ट, ब्लैक बोर्ड पर लिखित निर्देश आदि न हों। ऐसे कक्ष निरीक्षक जिनके रिश्तेदार परीक्षा दे रहे हैं, उनको वहां तैनात नहीं किया जाएगा।

केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक बाहरी रखे जाएंगे। निर्देश में यह भी है कि जिस विषय की परीक्षा है, उस विषय के अध्यापक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं लगाई जाए। प्रत्येक कक्ष निरीक्षक के लिए डीआईओएस कार्यालय से परिचय पत्र जारी किया जाए। इसके साथ ही अन्य कई निर्देश जारी किए गए हैं।

दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आगाज

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दूसरे चरण का रविवार से आगाज हो गया। दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए कुल 8770 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक सोमवार यानी 30 जनवरी को प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी,उन्नाव, कानपुर नगर और कानपुर देहात में विधान परिषद सदस्य चुनाव होना है। ऐसे में छह जनपदों में 30 जनवरी को होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा एक दिन के लिए स्थगित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed