UPMSP : बोर्ड परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते मुन्नाभाई दबोचे गए, दर्ज कराया गया मुकदमा
मऊआइमा स्थित स्टैंडर्ड इंटर कांलेज में बोर्ड परीक्षा के द्वितीय पाली में आयोजित अंग्रेजी की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई अवध विहारी, सचिन कुमार, श्याम बिहारी को दबोच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की सख्ती के चलते नकल माफिया के सारे हथकंडे फेल होते जा रहे हैं। मऊआइमा के एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए तीन मुन्नाभाई को पक़ड़ लिया गया। पुलिस ने आधा दर्जन परीक्षार्थियों पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
मऊआइमा स्थित स्टैंडर्ड इंटर कांलेज में बोर्ड परीक्षा के द्वितीय पाली में आयोजित अंग्रेजी की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई अवध विहारी, सचिन कुमार, श्याम बिहारी को दबोच लिया। वहीं एक आरोपी झांसा देते हुए भाग निकला।
केंद्र व्यवस्थापक राकेश यादव ने मऊआइमा थाने में अवध विहारी, राहुल कुमार, सचिन कुमार, मो. नदीम सिद्विकी, श्याम बिहारी तथा एक अज्ञात पर धोखाधड़ी समेत परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पकड़े गए तीन मुन्ना भाइयों पर कार्रवाई करने में जुटी रही। इस कार्रवाई से शिक्षामाफिया में खलबली मची रही। मुन्ना भाइयों की पैरवी में तमाम सफेद पोश जुटे रहे।
दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को भेजा गया जेल
बुधवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट के अंग्रेजी के पेपर पर दूसरे स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। बता दे कि क्षेत्र के धरवारा स्थित गजरूप सिंह इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान उड़ान दस्ते की टीम ने पुनीत पांडेय नामक युवक को पकड़ा था। वह किसी दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
टीम ने युवक को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। मामले में टीम ने केंद्र व्यवस्थापक को दिशा निर्देश देते हुए कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया।