फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPMSP: Case filed against two publishers for illegal publication of books of UP Board

UPMSP :  यूपी बोर्ड की किताबों के अवैध प्रकाशन पर दो प्रकाशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Aug 2022 11:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 11:10 PM IST
सार

सचिव की ओर दी गई तहरीर में बताया गया है कि एनसीईआरटी ने सत्र 2022-23 के लिए कुल 67 किताबों की छपाई व वितरण का कॉपीराइट माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र को दिया है।

विज्ञापन
UPMSP: Case filed against two publishers for illegal publication of books of UP Board
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की किताबों के अवैध प्रकाशन के मामले में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सचिव दिव्यकांत शुक्ला की तहरीर पर दर्ज केस में एक नामजद के साथ ही अज्ञात प्रकाशकों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन



सचिव की ओर दी गई तहरीर में बताया गया है कि एनसीईआरटी ने सत्र 2022-23 के लिए कुल 67 किताबों की छपाई व वितरण का कॉपीराइट माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र को दिया है। इनमें कक्षा नौ से 12 तक के 34 विषयों की किताबें शामिल हैं। परिषद ने ई निविदा के जरिए कुल तीन मुद्रकों को चयनित किया है। जिनमें झांसी की दो व एक आगरा का है। आरोप है कि राजीव प्रकाशन समेत कुछ अन्य प्रकाशक गैरकानूनी तरीके से किताबों का प्रकाशन कर रहे हैं। 
विज्ञापन



एनसीईआरटी आधारित का टैग लगाकर किताबों को दो से पांच गुना अधिक मूल्य पर बेचा भी जा रहा है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, सचिव की ओर से अपर मुख्य सचिव, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, आईजी रेंज प्रयागराज, शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भी पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed