फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHSC director Dr. Preeti got retirement.

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रीति हुईं रिटायर

Mon, 01 Jul 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
UPHSC director Dr. Preeti got retirement.
UPHSC director Dr. Preeti got retirement. - फोटो : CITY DESK
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रीति सेवानिवृत्त
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय की निदेशक डॉ. प्रीति गौतम रविवार, 30 जून को रिटायर हो गईं। उनके साथ संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. दिलीप कुमार भी सेवानिवृत्त हुए हैं। डॉ. प्रीति गौतम की जगह संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी शाही को निदेशक पद का चार्ज सौंपा गया है। वह कार्यवाहक निदेशक के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

कार्यवाहक शिक्षा निदेशक डॉ. डीपी शाही अपनी सादगी, ईमानदारी एवं नियमानुसार कार्य करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग में जाने जाते हैं। डॉ. शाही और निदेशालय के तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. प्रीति गौतम एवं डॉ. दिलीप कपूर को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर निदेशालय के कर्मचारी एवं अधिकारी भावुक नजर आए। इस मौके पर डॉ. प्रीति गौतम के कार्यकाल में निदेशालय की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। वार्षिक परीक्षा को नकल विहीन एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए उनके ओर से दिए गए प्रयासों की सरहना की गई। उन्हीं के कार्यकाल में परीक्षाओं पर निगरानी के लिए निदेशालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई। डॉ. प्रीति गौतम के विदाई समारोह में उनकी आईपीएस बेटी अपर्णा गौतम एवं इंजीनियर बेटी एश्वर्या समेत स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. इंदु प्रकाश सिंह, डॉ. शैलेंद्र तिवारी, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. बीएल शर्मा, डॉ. विपिन मिश्र, डॉ. नीतू सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, डॉ. अवधेश, डॉ. सविता भारद्वाज, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed