फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: The question bank is preparing for the recruitment of Assistant Professor

यूपीएचईएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए तैयार हो रहा प्रश्र बैंक

Thu, 17 Jun 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jun 2021 11:17 PM IST
सार

  • संशोधित पाठ्यक्रम के अनुरूप होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों को नई तिथि का इंतजार
  • अशाकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर होनी है भर्ती

विज्ञापन
UPHESC: The question bank is preparing for the recruitment of Assistant Professor
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए प्रश्न बैंक तैयार करा रहा है। इस बार परीक्षा नए सिलेबस के अनुरूप होगी, सो सभी विषयों के प्रश्न बैंक तैयार किए जा रहे हैं। प्रक्रिया अंतिम दौर में है और इसके बाद आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित करेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 50 के तहत 49 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 26 मई से लिखित परीक्षा भी प्रस्तावित थी, लेकिन कोविड के मद्देनजर परीक्षा स्थगित कर दी गई। कोविड के कारण ही आयोग के बाकी कामकाज भी पूरी तरह से ठप हो गए थे, जिनमें प्रश्र बैंक बनाने, केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी शामिल थी। इसके साथ ही प्राचार्य के पदों पर भर्ती के लिए जारी इंटरव्यू और अभिलेख सत्याप की प्रक्रिया भी रोक दी गई थी। हालात सामान्य होने के बाद अब प्रचार्य के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू और अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन


आयोग को सभी 49 विषयों का प्रश्र बैंक तैयार कराना है। इस बाद सभी विषयों का सिलेबस भी रिवाइज किया जा रहा है। लिखित परीक्षा संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जानी है। विषयों की संख्या काफी अधिक है तो प्रश्र बैंक तैयार होने में वक्त लग रहा है। प्रश्र बैंक तैयार होने के साथ वर्कशॉप का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके बाद प्रश्र पत्र तैयार किए जाएंगे और फिर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, सो अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची वालों से 29 तक मांगे अभिलेख

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्य 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर प्रतीक्षा सूची में औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों से 28 जून तक अभिलेख मांगे हैं। इन अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए यह अंतिम अवसर दिया गया है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जो अभ्यर्थी अपने अभिलेख आयोग के कार्यालय में जमा नहीं करते हैं, उनक अभ्यर्थन स्वत: समाप्त समझा जाएगा।

प्राचार्य भर्ती के लिए नए पोर्टल पर सूचनाएं

विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती और विज्ञापन संख्या 50 के तहत प्राचार्य भर्ती से संबंधित सूचनाएं अभ्यर्थियों को नहीं मिल पा रही है। दरअसल आयोग के पोर्टल www.uphesconline.org     में तकनीकी समस्या के कारण पोर्टल सुचारु रूप से काम नहंीं कर पा रहा है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार इसके लिए नया पोर्टल www.uphesconlines.in     बनाया गया है। अभ्यर्थी नए पोर्टल से संबंधित समस्त सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed