फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Revised answer keys of all subjects of Assistant Professor recruitment exam released

यूपीएचईएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के सभी विषयों की संशोधित उत्तरकुंजी जारी 

Sat, 12 Feb 2022 01:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 01:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 50 के तहत 47 विषयों में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) के 2003 के लिए आवेदन मांगा था। इसके लिए लगभग एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। यह परीक्षा प्रदेश में तीन चरणों 28 अक्तूबर, 13 और 28 नवंबर को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
UPHESC: Revised answer keys of all subjects of Assistant Professor recruitment exam released
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के सभी 47 विषयों के लिखित परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। संशोधित एवं अंतिम उत्तर कुंजी पर अब कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी। संभावना जताई जा रही है आयोग 20 फरवरी तक लिखित परीक्षा के परिणाम भी जारी कर देगा। इसके बाद साक्षात्कार की तिथि भी घोषित हो जाएगी। 

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 50 के तहत 47 विषयों में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) के 2003 के लिए आवेदन मांगा था। इसके लिए लगभग एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। यह परीक्षा प्रदेश में तीन चरणों 28 अक्तूबर, 13 और 28 नवंबर को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन



लिखित परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां ली गईं। विषय विशेषज्ञ से आपत्तियों का निस्तारण कराने बाद आयोग ने शनिवार को संशोधित एवं अंतिम उत्तर माला जारी कर दी है। अंतिम उत्तरमाला आयोग की वेबसाइट - www.uphesc.org एवं पोर्टल www.uphesc2021.co.in  पर अपलोड है। उक्त संशोधित एवं अंतिम उत्तरमाला पर कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed