फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Revised answer key of general studies along with subjects released

यूपीएचईएससी : विषयों के साथ सामान्य अध्ययन की भी संशोधित उत्तरकुंजी जारी 

Wed, 15 Dec 2021 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 10:07 PM IST
सार

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने सभी विषयों में आपत्ति लेने की तिथि बढ़ाई। अब अभ्यर्थी 21 दिसंबर तक कर सकते हैं उत्तरकुंजी पर आपत्ति।

विज्ञापन
UPHESC: Revised answer key of general studies along with subjects released
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में विषयों के साथ सामान्य अध्ययन की भी संशोधित उत्तरकुंजी जारी की है। बुधवार को संगीत सितार, भूमि संरक्षण की संशोधित उत्तर कुंजी जारी की। साथ ही आपत्ति लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर से बढ़ाकर सभी विषयों के अभ्यर्थियों के लिए 21 दिसंबर कर दी है। मंगलवार को आयोग ने पांच विषयों की संशोधित उत्तर कुंजी त्रुटि की जानकारी होने पर जारी किया था। 

विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों की असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए तीन चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग ने 10 दिसंबर को सभी 47 विषयेां की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से 18 दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की थी। इनमें पांच विषयों हिंदी, एशियन कल्चर, भूगर्भ विज्ञान, कीट विज्ञान और अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विषयों की गलत उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की आपत्ति के बाद आयोग ने इन पांच विषयों की संशोधित अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की। आयोग की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 13 अक्तूबर को प्रथम पाली में असिस्टेंट प्रोफेसर की (हिंदी, संगीत सितार, भूमि संरक्षण, भूगर्भ विज्ञान, पादप रोग, एशियन कल्चर, अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन तथा कीट विज्ञान) विषयों के अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन एवं भूमि संरक्षण के वैकल्पिक विषय की उत्तरकुंजी में त्रुटि होने की जानकारी आयोग को मेल के माध्यम से दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आयोग ने ने 13 अक्तूबर को प्रथम पाली में संपन्न असिस्टेंट प्रोफेसर( हिंदी, संगीत सितार, भूमि संरक्षण, भूगर्भ विज्ञान, पादप रोग, एशियन कल्चर, अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन तथा कीट विज्ञान) विषयों के सामान्य ज्ञान एवं भूमि संरक्षण विषय की संशोधित अनंतिम उत्तरकुंजी जारी की। भूमि संरक्षण के अतिरिक्त उक्त विषयों की सामान्य ज्ञान के अतिरिक्त वैकल्पिक विषयों की संशोधित उत्तरकुंजी पूर्ववत रहेगी। आयोग के मुताबिक सभी विषयों की अनंतिम उत्तर कुंजी/ संशोधित उत्तर कुंजी के विरुद्ध किसी प्रश्न के उत्तर या अन्य के संबंध में कोई आपत्ति हो तो सभी विषयों के अभ्यर्थी अपनी आपत्ति साक्ष्य के साथ दर्ज करा सकते हैं।

आयोग ने आपत्ति लेने की तिथि सभी विषयों के अभ्यर्थियों के लिए 18 से 21 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अभ्यर्थी साक्ष्य सहित अपनी आपत्तियां आयोग के ईमेल पर उसकी हार्ड प्रति साक्ष्य सहित पंजीकृत डाक से निर्धारित तिथि तक आयोग में दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी। उक्त विषयों के सामान्य ज्ञान की एवं भूमि संरक्षण विषय की संशोधित अनंतिम उत्तरकुंजी एवं आपत्तियों के लिए पारूप आयोग के पोर्टल व वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed