फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Revised answer key of Assistant Professor recruitment also issued wrong

यूपीएचईएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की संशोधित उत्तर कुंजी भी गलत जारी की

Sun, 13 Feb 2022 09:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Feb 2022 09:09 PM IST
सार

यूपीएचईएससी ने प्रश्नपत्र चार सेटों में तैयार किए थे। वाणिज्य विषय के दो सेटों में सात प्रश्न और अन्य दो सेटों में आठ प्रश्नों को डिलीट किया गया है। अभ्यर्थी असमंजस में हैं कि इन परिस्थितियों में नंबर किस आधार पर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
UPHESC: Revised answer key of Assistant Professor recruitment also issued wrong
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी तो जारी कर दी, लेकिन इसके बाद भी विवाद थमा नहीं।

विज्ञापन




आयोग ने प्रश्नपत्र चार सेटों में तैयार किए थे। वाणिज्य विषय के दो सेटों में सात प्रश्न और अन्य दो सेटों में आठ प्रश्नों को डिलीट किया गया है। अभ्यर्थी असमंजस में हैं कि इन परिस्थितियों में नंबर किस आधार पर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों ने आयोग को पत्र भेजकर संशोधित उत्तर कुंजी गलत होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन




आयोग ने 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के बाद अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गईं थी। आयोग ने अब संशोधित एवं अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, लेकिन संशोधित उत्तर कुंजी भी विवादों में फंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयोग ने प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र चार सेटों (‘ए’, ‘बी’, ‘बी’, ‘डी’) में तैयार किए थे। वाणिज्य विषय के सेट ‘ए’ में प्रश्न संख्या-51 का सही उत्तर विकल्प ‘ए’ को माना गया है। सेट ‘सी’ में वही प्रश्न 41वें नंबर पर पूछा गया, जिसे गलत मानते हुए निरस्त कर दिया गया है।



इस प्रकार सेट ‘ए’ एवं ‘बी’ में निरस्त प्रश्नों की संख्या सात है और सेट ‘सी’ एवं ‘डी’ में निरस्त प्रश्नों की संख्या आठ हो गई है। ऐसे में आयोग ने संशोधित उत्तर कुंजी को ही गलत जारी कर दिया है। ठीक वही प्रश्न जो दो सेट ‘ए’ एवं ‘बी’ में मौजूद हैं और उनका उत्तर जारी किया गया है, उसी प्रश्न को सेट ‘सी’ एवं ‘डी’ से हटा दिया गया है।



अभ्यर्थी असमंजस में हैं कि आयोग अब किसी आधार पर अंकों का निर्धारण करेगा। वाणिज्य विषय के अभ्यर्थियों ने इस विसंगति को दूर करने के लिए आयोग को पत्र भेजकर इसे दुरुस्त करने की मांग की है।


विवादित प्रश्न- औसत कुल लागत चक्र का व्यवहार संयुक्त रूप से निर्धारित होता है:
विकल्प- (ए) औसत स्थायी लागत एवं औसत परिवर्तनशील लागत द्वारा, (बी) कुल स्थायी लागत एवं औसत परिवर्तनशील लागत द्वारा, (सी) औसत स्थायी लागत एवं कुल परिवर्तनशील लागत द्वारा, (डी) कुल स्थायी लागत एवं कुल परिवर्तनशील लागत द्वारा

हिंदी की संशोधित उत्तर कुंजी पर भी विवाद
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की हिंदी विषय की संशोधित उत्तर कुंजी पर भी विवाद हो गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग ‘एडविन ग्रीव्स’ और ‘इडविन ग्रीव्स’ में फर्क नहीं समझता। अलवारों को जबरदस्ती राम भक्त बनाने पर तुला है जबकि अलवार वैष्णव भक्त थे।



राम और कृष्ण दोनों के अवतार विष्णु थे। रामानुजाचार्य, श्री संप्रदाय के उपासक थे और श्री संप्रदाय में विष्णु या नारायण की उपासना है, फिर भी रामानुजाचार्य को दास्य भाव का अनुयायी बता दिया है। सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में ‘वाल्मीकि टाइगर रिजर्व’ की जगह अपूर्ण वाक्य ‘वाल्मीकि रिजर्व’ को ही सही मान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed