फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC Result

अर्हता का विवाद दूर, असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट घोषित

Fri, 25 Oct 2019 01:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
UPHESC Result
UPHESC Result
वनस्पति विज्ञान के दो पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

वाणिज्य विषय में भी 10 पदों का परिणाम जारी
प्रयागराज। अर्हता के विवाद में फंसा असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। इसके साथ ही उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने वाणिज्य विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 पदों का रिजल्ट घोषित कर दिया।
विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए इन दिनों इंटरव्यू चल रहे हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान के दो पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 27 सितंबर को आयोजित किया गया था। अमूमन इंटरव्यू वाले दिन ही आयोग रिजल्ट जारी कर देता है, लेकिन अर्हता के विवाद के कारण इस विषय का रिजल्ट रोक दिया गया था। इंटरव्यू बोर्ड के कुछ सदस्यों ने ही अर्हता को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद आयोग ने विशेषज्ञों से राय ली और इसी आधार पर विषय का रिजल्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान में सामान्य श्रेणी के दो पदों पर भर्ती के लिए 10 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था, जिनमें से आठ अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। वहीं, वाणिज्य विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 पदों पर भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित साक्षात्कार में 58 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था और इनमें से 47 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इंटरव्यू के बाद आयोग ने देर शाम रिजल्ट घोषित कर दिया। 10 पदों में तीन सामान्य श्रेणी (एक पद महिला), तीन अन्य पिछड़ा वर्ग और चार पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed