फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC result

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रिजल्ट अब 12 के बाद

Sun, 08 Sep 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
UPHESC result
UPHESC result
दूसरे चरण में कीट विज्ञान विषय का होगा अगला चयन परिणाम
विज्ञापन

20 सितंबर तक छह विषयों में 138 पदों का आ जाएगा रिजल्ट
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का अगला परिणाम अब 12 सितंबर के बाद जारी करेगा। अगला रिजल्ट कीट विज्ञान विषय का होगा। इसके बाद 20 सितंबर तक तीन अन्य विषयों के भी अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए पहले चरण में 14 विषयों का इंटरव्यू हो चुका है और सभी विषयों के अंतिम चयन परिणाम भी जारी किए जा चुके हैं। दूसरे चरण का इंटरव्यू दो सितंबर से शुरू हो चुका है। इस चरण में छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 138 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार होना है, जो 20 सितंबर तक चलेगा और इसके बाद 23 सितंबर से तीसरे चरण का साक्षात्कार शुरू करा दिया जाएगा। तीसरे चरण के दौरान 11 विषयों में 264 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कराया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में दो विषयों प्राचीन इतिहास एवं पादप रोग विषय के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पूरा हो चुका है और आयोग इन दोनों विषयों का अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर चुका है। अर्थशास्त्र का इंटरव्यू दो सितंबर से शुरू हो चुका है, जो 18 सितंबर को पूरा होगा। वहीं, शारीरिक शिक्षा विषय के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू चार सितंबर से शुरू हो चुका है, जो 20 सितंबर तक चलेगा। उर्दू के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू 19 एवं 20 सितंबर को होगा जबकि कीट विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू 12 एवं 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। ऐसे में अगला रिजल्ट अब 13 सितंबर या उसके बाद ही जारी हो सकेगा। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का अगला परिणाम कीट विज्ञान विषय का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed